फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 27 December: मेष और वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ रहेगा दिन, जानिए अन्य राशियों का हाल

Wed, 27 Dec 2023 05:11 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Aaj Ka Rashifal 27 December - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
 
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको व्यवसाय में किसी बड़े निवेश से बचना होगा। साथ ही कुछ डील फाइनल करने से बचें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन उलझनों भरा रहेगा। किसी संपत्ति का सौदा करते समय उसके चल या अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो उसमें आपके साथ कोई धोखा हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मिला-जुला रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ समस्याएं तो आएंगी, लेकिन वह अपने आप ही चली जाएंगी, इसलिए आपको इसको लेकर ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। यदि आप अपने दिनचर्या में योग व व्यायाम को बनाए रखें, तो आप आसानी से स्वस्थ रह सकेंगे। आपको किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। नव विवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती है।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। परिवार में कोई सदस्य यदि नौकरी में कार्यरत है, तो उन्हे परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। माताजी से किसी किए हुए वादे को आप समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। बिजनेस की उधेड़बुन मे दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। किसी कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में आप अपनी आंख व कान खुले रखें और किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। आपका कोई पुराना मित्र आपसे कोई धन संबंधित मदद मांग सकता है, जिसकी मदद आप अवश्य करेंगे और आप अपने घर को रिनोवेट कराने के लिए भी विचार विमर्श कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन लगाएंगे।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। आप किसी संपत्ति संबंधित विवाद को लेकर परेशान चल रहे थे, वह तो आपके पिताजी की मदद से दूर होगा। आपको किसी काम में आ रही समस्याएं को पूरा करने के लिए अपने साथी से मदद मांगनी पड़ सकती है। आपको आज अपनी पुरानी गलतियों से सबक लेना होगा। वैवाहिक जीवन जी रहे लोग आज साथी से बहुत ही सोच विचार कर बोलें, नहीं तो उनके बीच कोई लड़ाई झगड़े की वजह बन सकती है। 
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार में आपको यदि कोई समस्या सता रही थी और आपके मन में  बेवजह की चिंता बनी रहेगी, जिसके कारण आपको कामों में समस्या आ सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन आप सावधान रहें। विद्यार्थियों को अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें। आप माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें। यदि कोई पुराना रोग था, तो वह  फिर से उभर सकता है, जिसमें आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार में सदस्यों से यदि अनबन चल रही थी, तो वह  दूर होगी। आप कुछ विशेष कर दिखाने की कोशिश में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। परिवार में सदस्यों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, इसलिए आप बहुत ही तोल मोल कर बोलें। भाई व बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए दूर होगी। आप किसी राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं, जहां आपकी छवि और निखरेगी।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उन्हें किसी अच्छी नौकरी के प्रति हो सकती है। व्यापार में आपको मनमुताबिक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी काम के चलते कोई गलत फैसला ले सकते हैं, जिसके लिए आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। आपके घर किसी का आगमन होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा और आप किसी वाद-विवाद से दूर रहें, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको व्यापार में अपने सहयोगियों के साथ हाथ से हाथ मिलाकर चलना अच्छा रहेगा। आपका किसी वाहन की खरीदारी का सपना पूरा होगा। आप पारिवारिक समस्याओं को लेकर किसी साथी से बातचीत कर सकते हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको पुरानी गलती से सबक लेना होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को  किसी बात का नुकसान कर सकता है। किसी अप्रिय व्यक्ति से मिलकर आपकी समस्या बढ़ सकती है। आपका कोई विरोधी आपका मित्र बन सकता है, जिसे देखकर आपको हैरानी होगी। यदि आप किसी काम को लेकर यात्रा पर जा रहे थे, तो उसमें आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। आपको किसी काम को लेकर अपने भाइयों से मदद लेनी होगी, तभी वह पूरा होता दिख रहा है।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। अपने कामों में आ रही समस्याओं को लेकर आप परेशान रहेंगे, जिसके कारण उनकी चिंताएं बढ़ सकती हैं और आप  व्यापार में किसी को पार्टनर ना बनाएं, नहीं तो वह आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से लटका हुआ था, तो उसमें आपको जीत हासिल होगी। आपको यदि संतान से संबंधित कोई समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगी। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिर दर्द बन सकता है।  कार्यक्षेत्र में अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचानना होगा, नहीं तो वह आपके कामों में विघ्न डाल सकते हैं। आपको माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। आपकी किसी पुरानी गलती से  पर्दा उठ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें