फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Wed, 27 Mar 2024 12:29 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
27 March ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए किसी जैकपोट से कम नहीं है क्योंकि आज आप जो चाहेंगे वो मिलेगा। आपको अपने लवर से तारीफ मिल सकती है या कुछ ऐसा जिसकी चाह आपको लम्बे समय से थी। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपकी कोशिशों में आपके प्रियजन भी सहयोग करेंगे। अपने प्रियतम से एक किस या टाइट हग भी आपका पुरस्कार हो सकता है।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): कोई जान पहचान वाला या भाई का साथी आपकी तरफ आकर्षित हो रहा है और जल्द ही आपको सरप्राइज मिल सकता है। प्रेम संबंधों में नयी शुरुआत आपको अपने पार्टनर के ज्यादा नजदीक ले आएगी। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  आपके पति/पत्नी का प्यार आपको हर संकट से मुक्ति दिलाएगा और आप आराम महसूस करेंगे। प्रेम के रंग को और भी गहरा करने के लिए अपनी बातचीत के कौशल का प्रयोग करें। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  अपने पार्टनर को प्रभावित करने के लिए कुछ खास अवश्य करें। अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करना आज आपकी मुख्य प्राथमिकता होगी। आप सबसे बातचीत करके उन्हें लुभाएंगे। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  अपने महबूब से प्यार का इज़हार हर संभव तरीके से करें। यह आपके और आपके साथी के बीच के बंधन को मजबूत करेगा। आप दोनों साथ में कुछ मैजिकल पल बिता सकते है।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): सबसे पहले यह पता करने की ज़रूरत है की आपका प्रेमी क्या चाहता है। अपने आसपास के लोगों को ध्यान से सुनें और शांत रहें। आप अपने प्रेम के लिए निजी कामों को स्थगित कर देंगे। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज के दिन को रंगों ने भरने के लिए किसी रोमांटिक फिल्म का कार्यक्रम बन सकता हैं बस अपनी भावनाओं को काबू में रखें। अपनी दिल की बातों को व्यक्त करने में अधिक समय न लें।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आपका पूरा ध्यान अपने क्रश को प्रभावित करने पर है जिसके लिए आप अपने बातचीत के कौशल का प्रयोग करें। आपका सोलमेट आपकी शक्ति और आत्मविश्वास के आधार हैं इसलिए उसे नजरअंदाज न करें। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्रियजन आज आपसे स्नेह और देखभाल की उम्मीद कर सकते है इसलिए उनके साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत करें। अगर आप किसी की ओर आकर्षित हैं तो अपने दिल की बात बताने में देरी न करें। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज जीवनसाथी की मधुरता आपको किसी और ही दुनिया में ले जाएँगी और आप अपने आपको सबसे भाग्यशाली मानेंगे। आपके व्यक्तित्व से कोई आपकी तरफ आकर्षित तो हो जायेगा किंतु आपकी भावनाएं उन्हें आपके बारे में सोचने के लिए मजबूर कर देंगी। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज के दिन आपके लिए केवल दिल के रिश्ते आवश्यक हैं जो आपको सभी चिंताओं से बाहर निकाल कर आनंदित ढंग से जीवन बिताने की प्रेरणा देते हैं। अपने कीमती वक्त में से कुछ पल अपने सोलमेट के लिए भी निकालें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें