फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का लव राशिफल: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Sat, 24 Feb 2024 07:10 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
24 फरवरी का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम जीवन में परेशानियों के कारण आप सामाजिक सर्कल से कट ऑफ करके अपने भाई बहन या दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। चाहत में साथी की भावनाओं को समझना बेहद जरूरी है और इनका मज़ाक उड़ाकर आप अपने जीवन की मिठास कम कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज कुछ ऐसा करें जिससे आपके सोलमेट को खास महसूस हो। आप आज जो भी करेंगे उसका प्रभाव आपके भविष्य में देखने को मिलेगा। याद रखें, एक आदर्श परिवार की शुरुआत परफेक्ट कपल है।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):  अपनी हर योजना की चर्चा अपने जीवनसाथी के साथ करें और उनके सुझावों को गंभीरता से लें। उन लोगों के साथ समय बिताऐं जो आपके खास हैं बस माता या पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): लाइफ की किसी भी स्थिति में आप अपने सोलमेट पर पूरा विश्वास कर सकते हैं। अपनी चाहत का प्रमाण देने के लिए तैयार रहें, इसके लिए अपने प्रिय को उपहार दें या एक दूसरे के लिए कुछ अलग करें।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अगर आप सिंगल हैं तो अब आपका किसी खास का साथ पाने का ख्वाब पूरा होने वाला है। अगर आप विवाहित है, तो अपने हमसफ़र से कोई भी बात सोच समझ कर करें।  आज आपका या आपके प्यार का अतीत आपको परेशान कर सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने पार्टनर को खास महसूस कराएं इसके लिए महंगे उपहार नहीं बल्कि आपका प्यार ही काफी है। आने वाले समय में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। अपनी अप्रत्याशित मानसिकता के कारण कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):अपने रोजाना के कार्यक्रम से छुट्टी लेकर अपने शौक पूरा करें और साथी के साथ कुछ रोमांटिक पल गुजारें। अगर बाहर जाना ज़रूरी न हो तो घर पर ही रहें।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): समय के साथ लोग आपकी जीवन में आएंगे और जाएंगे लेकिन सोलमेट हमेशा आपका साथ देगा। अपने जीवनसाथी के मुश्किल समय में आप भी उनका सहारा बनें।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आप पार्टी के मूड में है। प्यार के रिश्ते में समझौता करना और दूसरे के पसंद के अनुसार अपने आपको ढालना प्यार का सुबूत है। इससे आपके पार्टनर को भी ख़ुशी मिलेगी। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):अपने प्रियतम के साथ आपकी केमिस्ट्री शानदार है क्योंकि बिना कहे भी एक दूसरे की बात समझ जाना भी प्यार की ही निशानी है। किसी आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात आज आपके कार्ड में है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): छोटे- छोटे मतभेदों के कारण आज आपका ध्यान अपनी लवलाइफ पर होगा। ज़िन्दगी आपको नए मौके दे रही है इसलिए उनका पूरा तरह से फायदा उठाये। अपने साथी नई मांगों को पूरा करने में भी कुछ समय निकालें । 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): कोई रिश्ता आपको ख़ुशी नहीं दे रहा हो तो उसे समाप्त करना ही उचित है। याद रखें रिश्ते में दोनों तरफ से प्रयास होने आवश्यक हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें