फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का लव राशिफल: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Fri, 23 Feb 2024 12:15 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
23 फरवरी का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
 
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):  प्रेमी युगल के लिए दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आज आपकी हर एक बात और आचरण साथी को पसंद आएगा। दोनों ही बहुत ही रोमांटिक पल बीताएंगे।  आप जिस जीवनशैली की उम्मीद कर रहे हैं जिससे आपको नाम, शोहरत और पैसा सब कुछ मिले। इन सब का प्रभाव आपके व्यक्तित्व पर पड़ेगा।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):
साथी का पूरा साथ आपको मिलेगा। किसी महत्वूर्ण योजना में प्रिय की सलाह बहुत ही काम आएगी। शाम के समय दोनों ही रोमांटिक डिनर पर जा सकते हैं। साथी के चाहत का जादू सिर चढ़कर बोलेगा। बस इस लुप्त का आनंद आपको प्राप्त होगा। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):  आज आप अपने जीवनसाथी को खुश करने के लिए उन्हें उपहार देना न भूलें जैसे कोई आभूषण या अन्य पसंदीदा चीज़। साथी संग खूबसूरत पलों का एहसास करने का समय है। प्रेमी युगल कहीं दूर की यात्राएं करने का प्लान बना सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपको अपने दिल की बात को सुनना होगा और जीवनसाथी के हर एक विचार को ध्यान से सुनना होगा। साथी आपके हर कदम पर आपका साथ देगा। जीवन आज आपके लिए मिश्रित परिणाम ले कर आया है। अपने मनमौजी रवैये को छोड़ कर अपनी चाहत की तरफ ध्यान दें। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्रेमी जातकों को आज प्यार का भरपूर एहसास मिलेगा। साथी संग बाहर कहीं घूमने जाने के प्लान कर सकते हैं। चाहत में अहंकार को स्थान न दें बल्कि हमेशा अपने मन को नम्र बनाये रखें। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपको अपने प्रियतम से कोई सरप्राइज मिलने की संभावना है। आप भी अपने प्रिय के लिए कुछ खास कर सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा साथी के साथ कर सकते हैं जहां पर एक-दूसरे को समझने का आपको काफी समय मिलेगा। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):  प्यार में आज आपको कुछ मानिसक परेशानियों का साथ मिल सकता है। प्यार में धोखाधड़ी से आपके मन में गलत विचार पनप सकते हैं। लेकिन आपको अपने साथी पर पूरा विश्वास रहना होगा। ऐसा भी हो सकता है कि यह एक सिर्फ अफवाह हो। 
 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  जो लोग किसी के संग प्यार में है वे अपने रिश्ते में उत्साह को कभी भी कम न होने दें। आज नए लोगों से मिले और उनसे बातचीत करें, इससे न केवल आप आनंदित महसूस करेंगे बल्कि आपके साहस और प्यार में भी वृद्धि होगी।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपके प्यार और रिलेशनशिप में ताजगी है जो आपको अपनी चाहत के और भी करीब ले आएगी और आपका प्यार अटूट बनेगा। नई शुरुआत के लिए आज का समय बेहतरीन है। साथी की भावनाओं को आपको काबू में करना होगा। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपने दिल की बातों को बताने के लिए आज का दिन सबसे शुभ है। अभी आपका जीवन खुशहाल है और इसे ऐसा ही बनाये रखने के लिए आप दोनों को प्रयास करने होंगे। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): घर पर कोई रोमांटिक फिल्म देखना या उसके पसंदीदा काम करना या फिर गीत सुनना भी आज आपका दिन बना सकता है। किसी खास अवसर में नए संबंध बनेंगे। अपने प्रियतम को प्रभावित करने के लिए आप कुछ भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): 
जीवनसाथी का अच्छा साथ आपको प्राप्त होगा। आपस में चर्चा करके कहीं किसी रोमांटिक जगह पर घूमने जा सकते हैं। जो लोग अपने प्रियतम की निकटता महूसस करना चाहते हैं वे कुछ ऐसा करना होगा जिससे साथी का दिल खुश हो जाए। व्यस्त जीवन से छुट्टी ले कर अपने शोना के साथ समय बिताएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें