फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 23 Dec: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Fri, 23 Dec 2022 12:03 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..

मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 
सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 
धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
 
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए आनंद से भरा है। आप अपने करीबी लोगों के साथ यादगार पल बिताएंगे। अपने दिमाग को बोझिल करने वाले सभी कामों को भूलकर दोस्तों के साथ मौज मस्ती कीजिए।
Purnima Tithi in 2023 List: आने वाले साल 2023 में कब-कब है पूर्णिमा तिथि, यहां देखें पूरी लिस्ट
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का दिन आप के लिए अच्छा है। आप इस बारे में निराश हो चुके हैं, पर आज आपका पार्टनर कहीं से भी आपको मिल सकता है। वह आपका कोई दोस्त भी हो सकता है जो अकेला हो चुका है और आपके लिए शादी का प्रस्ताव रखना चाहता है।

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना मिलेगा अशुभ फल
 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपके प्यार के इजहार का दिन है। आज आप अपने मन की बात खुलकर कहने को तैयार हैं। आपका पार्टनर भी शुरुआती शर्म के बाद वैसी ही प्रतिक्रिया व्यक्त करेगा और आप दोनों सकारात्मक भावनाओं में बहते रहेंगे। इस मौके का आनंद लें।
Mulank 1 Numerology 2023: 1, 10, 19 और 28 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023, जानिए वार्षिक राशिफल!
 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज अपने संबंध के दायरे में आपसी बातचीत पर ध्यान देना होगा। एक दूसरे के सामने खुलकर अपनी इच्छाएं जाहिर ना करने से, पहले भी आप दोनों के सामने परेशानियां आ गई हैं। बातचीत से आपके संबंध को नई दिशा मिल सकती है।

Mulank 3 Numerology 2023: 3,12,21 और 30 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, जानिए यहां!
 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): दोस्ती के रिश्ते में बदलने की आज प्रबल संभावना है। फिर भी उचित कदम उठाने के लिए एक दूसरे की भावनाएं समझने की जरूरत है। वैसे आज इस रिश्ते में सफलता की संभावना दिख रही है। दोनों जो चाहते हैं, उसको लेकर खुलकर बात करें।
Mulank 4 Numerology 2023:4,13,22 और 31 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023, जानिए वार्षिक राशिफल
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अगर आप किसी शादी को लेकर बातचीत कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। कोशिश करने से पुरानी सारी अड़चनें दूर हो सकती हैं और आपके मन के अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकता है।
Kark Rashifal 2023: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023, यहां जानें वार्षिक राशिफल

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अगर आप किसी रिश्ते में नहीं हैं तो आज आपकी रचनात्मकता और बुद्धिमता आपको विपरीत लिंग में आकर्षण का केंद्र बनाएगी। रोमांस के मामले को लेकर आप गंभीर हैं और इस खेल में जीत के लिए हर संभव प्रयास करना चाहते हैं। 

Mithun Rashifal 2023: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023, पढ़ें उनका वार्षिक राशिफल

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): जीवन से कुछ समय निकाल कर परिवार और निजी मामलों पर ध्यान दें जिन्हे आप लम्बे समय से नजरअंदाज करते आ रहे हैं। खुश हो  जाएं, क्योंकि कुछ बहुत ही रोचक आपका इंतज़ार कर रहा हैं। 

Vrishabha Rashifal 2023: वृषभ राशि वालों को नए साल पर रखना होगा स्वास्थ्य का ध्यान, पढ़ें वार्षिक राशिफल

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): जीवन में बदलाव आ सकता है और यह परिवर्तन आपके दिल की धड़कनों को बढ़ा देगा कोई कोई खास आपके दिल के दरवाज़े पर दस्तक देगा। अपने पार्टनर के साथ आप बेहद रोमांटिक और उत्साही पलों को महसूस करेंगे।

Mesh Rashifal 2023: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? पढ़ें वार्षिक राशिफल
 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए बेहतरीन है और इसमें कई ऐसे पल आएंगे जो आपको उत्साहित कर देंगे। ध्यान रहे, आने वाले कुछ दिनों तक अपने रोमांटिक जीवन से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचे।

Kumbh Rashifal 2023: कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें साल 2023 का वार्षिक राशिफल
 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): लव लाइफ को निखारने के लिए दोनों में प्रेम के साथ साथ विश्वास होना बेहद ज़रूरी है। एक दूसरे को पत्र लिखना से अपने साथी को बहलाना आपके इस रिश्ते की खासियत है बस जीवन के फैसलों को एक दूसरे पर थोपे न बल्कि मिलकर निर्णय लें। 

Career Rashifal 2023: इन राशि के जातकों को नए साल पर मिल सकती है नौकरी में तरक्की, प्रमोशन के प्रबल योग!
 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आपकी लालसा अपने प्रियतम के साथ समय बिताने और उन पर पैसे खर्च करने की हो सकती है। किसी खास के लिए उपहार खरीदना उसे आनंदित महसूस करा सकता है।

Love Rashifal 2023: नए साल में इन तीन राशि वालों को मिल सकता है जीवन में सच्चा प्यार, कहीं आप भी तो शामिल नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें