फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 जनवरी का लव राशिफल: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

Sun, 21 Jan 2024 04:58 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
22 जनवरी का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): यह समय है अपने आकर्षण से सबका दिल जीतने और नए रिश्ते बनाने का। आपके सितारे बता रहे हैं कि आज बना रिश्ता अटूट होगा। रोजाना के काम से अवकाश ले कर अपने सोलमेट को प्रसन्न करने के उपाय सोचें। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): बड़े भाई बहन की सलाह भी आपने जीवन में परिवर्तन ला सकती है। अनपेक्षित कॉल और ईमेल आज आपको व्यस्त रखेंगे और इससे आपका रोजाना का काम भी प्रभावित होगा। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अगर आप सिंगल है तो आज किसी खास से संपर्क करना न भूलें, बात बनने की पूरी संभावना है। अपनी लव लाइफ में उत्साह लाने के लिए अपने पार्टनर को यह बार बार बताते रहे कि आप उनसे कितना प्यार करते है।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  आज आप अपने पार्टनर से खास जुड़ाव महसूस करेंगे जिससे आपके प्रेम जीवन रंगों से भर जाएगा। आपका प्यार आपके जीवन का अहम हिस्सा है, ऐसे में उसे नजरअंदाज न करें। उसके लिए शानदार डिनर या लॉन्ग ड्राइव का आयोजन कर सकते है।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  दोस्तों के साथ मस्ती करने का भी योग है। आज आपका जोड़ीदार आपसे आर्थिक के साथ साथ भावुक सुरक्षा भी चाहेगा। अपने वादों को पूरा करने का समय आ गया है। रिश्तों में किया गया थोड़ा थोड़ा निवेश भविष्य में भरपूर लाभ देता है।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  पिता या पिता तुल्य किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य के कारण आपके लिए कार्यस्थल और रोमांटिक जीवन में समस्या आ सकती है। प्रेम की बगिया में बहार के लिए इसे प्यार और विश्वास से सींचे। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपका धार्मिक झुकाव आपको धर्मस्थान, गुरुशरण या यात्रा के लिए ले जा सकता है। नए संबंधों की शुरुआत के लिए यह समय उपयुक्त है। चाहत में उतावलापन स्वभाविक है किंतु ध्यान रहे कि इससे रिश्ते सुधरें, बिगड़ें नहीं। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आपकी ऊर्जा का स्तर उच्च होगा, किंतु किसी भी तरह की प्रतिबद्धता से पहले दो बार सोच ज़रूर लें। आज कुछ ऐसा करें कि आपकी प्रेम कहानी एक रोमेंटिक मोड़ ले लें।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आप अपने जीवन से खुश और संतुष्ट हैं क्योंकि आपका प्रियतम आपका सच्चा दोस्त है जो आपसे सब कुछ शेयर करता है। पिता या शिक्षक को हुए घाटे से आपका निजी जीवन प्रभावित होगा। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपने शोना को अपनी पसंदीदा गतिविधियों में शामिल करें और उसे पैंपर करना न भूलें। यह आपके जीवन का एक ऐसा चरण है जब आपका ध्यान निजी जीवन से हटकर स्वयं पर भी होगा। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप खुद के लिए कुछ स्पेशल करेंगे जैसे अपने शौक को पूरा करना या अपने किसी खास से मुलाकात। भावनात्मक उतार-चढाव आज आपके कार्ड में है। कोई समस्या है तो प्रियतम से सम्पर्क करें क्योंकि प्यार हर जख्म को भर देगा।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): पति पत्नी या अपने लिव इन पार्टनर के साथ आपका रिश्ता अच्छा है लेकिन इसके बेहतरीन बनाने के लिए आपको कुछ प्रयत्न करने चाहिए। समय समय पर प्यार के इजहार करना आपके रिश्ते को एक फूल की तरह खिला देगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें