फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का लव राशिफल: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Wed, 21 Feb 2024 07:10 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
21 फरवरी का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
 
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अगर आप सिंगल हैं तो आज आपके दिल के चोरी होने की पूरी संभावना है। पार्टनर को खुश करने के लिए रोमांटिक गाना याद करना न भूलें। आपका गुस्सा रोमांटिक रिश्ते को कसैला कर सकता है लेकिन शांत रहें क्योंकि आपके चार्म से आपका प्रियतम ज्यादा देर दूर नहीं रह पायेगा।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेम जीवन में आई समस्याओं का सामना पूरे दिल से करें और अपने बीच की गलतफहमियों को जितनी जल्दी हो सके दूर कर लें। अपने साथी के कारण ही आपका जीवन खुशनुमा है जो आपको खुश और शांत रखता है। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज का दिन केवल आपका है, दिल खोल कर इसे जीयें। आप दोनों की कोशिशों से आपका बोरिंग जीवन एक्ससाइटमेंट की खुशबु से सराबोर हो सकता है। आज आप अपने हमसफ़र से मिलेंगे और उस रिश्ते में बंधेंगे जिसका सपना आप लम्बे समय से देख रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप अपने पति/ पत्नी के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं इसलिए आपके बीच का अटूट बांड किसी भी कीमत पर नहीं टूट सकता। अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकाल कर सोचें कि आप क्या चाहते हैं। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आपका पार्टनर समझदार है इसलिए आपकी रोमांटिक जिंदगी भी सुखद है। अपने गुप्त रिश्ते को दुनिया के सामने लाने के लिए यह उचित समय है। आज अपने प्रेम संबंधों में ताजगी महसूस करेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): नए परिवेश या वातावरण में अपने अनुभव से आप किसी को भी लुभा सकते हैं। पारिवारिक संघर्ष आपके लिए कष्ट का कारण बन सकता है किंतु अपने पति/ पत्नी या पार्टनर की चाहत आपको हर परिस्थिति का सामना करने का साहस प्रदान करेगा। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपने साथी से सब कुछ शेयर करें, साथ ही अपने स्वीटू को यह बताना न भूलें कि आप उससे कितना प्यार करते है। अपने रिश्ते को विकसित करने के लिए अपने  पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना बेहद ज़रूरी है। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): सामान्य जीवन में आयी बाधाएं आपकी लवलाइफ को प्रभावित नहीं कर सकती। कोई बढ़िया सा पकवान बनाकर या अपने कोई रोमांटिक गाना गुनगुना कर आप जीवनसाथी के दिल में जगह बना सकते हैं।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपने पार्टनर से बात कर के सारी गलतफहमियों को दूर करें। थोड़ी थोड़ी देर के बाद एक दूसरे का हालचाल पूछें या प्यार का इजहार करें इससे आपका प्यार आसमान को छूएगा।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आप कार्य और घरेलू जीवन दोनों में सुख-समृद्धि महसूस करेंगे। अपनी स्वीटहार्ट के साथ पहले से ही अपने भविष्य को लेकर विचार कर लें ताकि आने वाले समय में आप अपने रिश्ते और रोमांस का आनंद खुलकर ले सकें।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): जीवन में बदलाव आ सकता है और यह परिवर्तन आपके दिल की धड़कनों को बढ़ा देगा कोई कोई खास आपके दिल के दरवाज़े पर दस्तक देगा। अपने शोना के साथ आप बेहद रोमांटिक और उत्साही पलों को महसूस करेंगे। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):  अपनी समस्या अपने जीवनसाथी को बताये क्योंकि उनके सुझाव आपको परेशानी से छुटकारा दिला सकते है। आपका पार्टनर आपके जीवन का अहम हिस्सा है, जिस पर आपको हमेशा विश्वास करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें