फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

Thu, 14 Mar 2024 07:13 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
14 मार्च का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपका झुकाव अपने साथी की तरफ बहुत रहेगा। आप साथी को खुश करने के लिए और प्रेम का इजहार करने के लिए खास तरह के उपहार लेकर दे सकते हैं। मन की भावनाओं का खास ख्याल आपको करना होगा। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):  आज आप अपने पार्टनर संग अच्छा समय बीताएंगे। जो लोग एकतरफा किसी के प्रेम में हैं उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। चाहत का एक नया मोड़ आपको किसी ओर आकर्षित करेगा। जो जीवन में बढ़ने की प्रेरणा देगा।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):
आज आपको प्रेम संबंधों की जिम्मेदारी को निभाना होगा तभी लंबे समय तक प्रेम का रिश्ता आगे चलेगा। आने वाला समय बहुत ही बेहतरीन रहने वाला होगा। वैवाहिक जीवन जीने वाले जातकों के लिए गृहस्थी से संबंधित किसी मुद्दे पर सहमति बन सकती है। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यालय में किसी के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। किसी कानूनी मामलों में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। पार्टनर संग आपको संबंध पहले के मुकाबले मजबूत होगा। 
 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  आपको प्यार के मामले में कोई भी फैसला बहुत ही सोच समझकर लेना होगा। अपने अपने दृष्टिकोण को स्पष्ट रखें। अचानक टूटा रिश्ता आपको परेशान कर सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  आज आपको कोई प्यार का प्रस्ताव मिलेगा। जिससे बारे में आप काफी सोचविचार करेंगे।  साथी की बात को ध्यान से सुनें और उसके बाद ही निर्णय लें। रिश्तों में आपको जोश बरकरार रखना होगा। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): रिश्तों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। साथी संग रोमांटिक टूर पर जा सकते हैं। जहां पर एक दूसरे के संग रोमांस का मौका मिलेगा जिसे आपको किसी भी कीमत पर खोना नहीं है। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): 
 आप अपनी मीठी- मीठी बातों से आप अपने पार्टनर का दिल जीत लेंगे। आज हवाओं में रोमांस हैं जो आपको किसी और ही दुनिया में ले जाएगा बस अपने प्रिय से सोच समझकर वार्तालाप करें। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):  भावनात्मक जरूरतों में आज आपकी प्राथमिकता पहले स्थान पर होगी। इससे आपका अपने पार्टनर से संबंध और भी मजबूत होगा। शाम को आपका का साथी को घूमाने का कार्यक्रम बन सकता है। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज के दिन प्रेमी जातक जैसे -जैसे प्रेम की दुनिया में कदम आगे बढ़ा रहे हैं वैसे वैसे आप खुश और उत्साहित महसूस कर रहे हैं। अपने साथी पर विश्वास करें।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आपको अपने साथी की भावनाओं को विशेष ख्याल रहना होगा। अगर प्रेम सम्बन्ध में कोई गलती हुई है तो याद रखें कि समय हमेशा के जैसा नहीं रहता । 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):  लम्बी चैट, हाथों में हाथ डाल कर घूमना और मीठी बातें करना अपने पार्टनर के साथ आपके रिश्ते को और भी मजबूत करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें