फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का लव राशिफल: सभी राशियों के लिए कैसा होगा वैलेंटाइन डे, इन राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार

Wed, 14 Feb 2024 11:52 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
14 फरवरी का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
 
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपका दिलबर पूरी तरह से आपका सम्मान करता है और आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करें और रिश्ते को ताज़ा बनाये रखने का प्रयास करते रहें। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज अपनी लव स्टोरी के बारे में विचार करने और निर्णय लेने का समय आ गया है। पूरी दुनिया को भूल कर किसी खास के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने के बारे में सोच सकते है। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): दूरियों को मिटा कर नए अध्याय की शुरुआत करें। याद रखें आपके द्वारा की गई छोटी छोटी चीज़ें जीवन में नया खुमार ले आएंगी। सितारों के अनुसार आपके जीवन में एक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप रिश्ते की संभावना है जिससे आपकी लवलाइफ और भी रहस्यमय और रोमांचक हो जाएगी।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपका प्रेमी केवल आपसे समय और ध्यान की उम्मीद करता है। अपनी कोशिशों से आप अपनी जिंदगी में परिवर्तन ला सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ कुछ सुखदायक और रचनात्मक क्षणों को बिताएं। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अपने बारे में सब कुछ बताने का इस से अच्छा समय आपको नहीं मिलेगा। मुहब्बत से भरे इस दिन और रात को व्यर्थ न जाने दें, इनका उचित प्रयोग करें। अपनी स्वीटहार्ट को लुभाने का इससे अच्छा समय नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): घर की मुसीबतों को आप अपने जोड़ीदार के साथ मिलकर चुटकी में हल करने में पूरी तरफ से सक्षम हैं। अपने आपको प्रोत्साहित करने और सफलता हासिल करने के लिए यह समय बढ़िया है।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):प्यार की चांदनी को ऐसे ही रोशन रखने के लिए कुछ स्पेशल करना न भूलें। आज आप अपने मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात करेंगे जिससे आपको संतुष्टि और प्रसन्नता होगी।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने दिल के सबसे नज़दीक और ख़ास व्यक्ति के साथ भी वक्त बिताएं इससे आपका रिश्ता दृढ़ बनेगा। अगर जीवन में कोई परेशानी है तो उसका सामना पूरे दिल से करें।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आज आप उदास महसूस कर रहे हैं और कुछ समय सामाजिक सर्कल से कट ऑफ करके अकेले में बिताना चाहते हैं। अगर किसी के लिए पागल हैं तो अभी पूरा साहस बटोरकर अपनी चाहत का इजहार करें।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):याद रखें सच्चा प्यार हर किसी के नसीब में नहीं होता। दोस्तों का साथ आपका खजाना है। जीवन के असहनीय और अनियंत्रित होने के कारण आज आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अतीत को भूल कर आगे बढ़ने का प्रयास करें, यह न केवल आपके लिए बल्कि आपसे जुड़े हर व्यक्ति के लिए अच्छा होगा। याद रखें, प्यार बिना किसी शर्त के किया जाता है इसलिए इसमें किसी समझौते की उम्मीद न रखें।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): रिश्ते में गलतफहमियों को न आने दें क्योंकि आप दोनों की जोड़ी शानदार है। आत्म विश्लेषण और अपने विचारों व्यवस्थित करने के लिए आज का समय उपयुक्त है। अधिक उत्साह मे आ कर कोई भी काम करने या निर्णय लेने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें