Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज नए प्रेमियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपका मन साथी की प्यार की तलाश में व्याकुल रहेगा। वहीं जिन जातकों के पहले से किसी से रिश्ते हेैं वे अपने शोना के लिए सयम निकालें।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आपको बहुत ही संभलकर चलना होगा नहीं तो साथी किसी बात के रूठ सकता है। आपकोअपने प्रेमी के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाएं और उन्हें शिकायत का मौका न दें।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए है। चारो तरफ प्यार की खुशियां ही खुशियां फैली हैं। रोमांस का मजा लें और किसी दूसरी बात पर आपको तनिक भी ध्यान नहीं देना है। आज प्यार के लिए बहुत शुभ दिन है।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): साथी संग बाहर आप आज छुट्टियों का मजा लेंगे। रोमांटिक टूर पर जाने के लिए आज का दिन अच्छा है। साथी की हर एक जरूरत को ध्यान में रखेंगे। कुछ नया प्रयोग करने से आप पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आप और आपका पार्टनर यह अच्छे से जानते हैं कि यह समय आपके लिए अच्छा है। आप आज किसी खास के प्रति आकर्षित महसूस करेंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे साथी के मन में आपके प्रति अच्छी भावनाएं रहेंगी।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): घरेलू कामों और अपने पार्टनर की तरफ खास ध्यान दें ताकि आपकी रोमांटिक लाइफ शांति और सुकून से भरी रहे। आपको इस समय एक अलौकिक शक्ति का आभास होगा।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आप अपने नए रिश्ते को लेकर खुश और उत्साहित हैं। आपका हंसमुख स्वभाव आपको मित्रतापूर्ण और नम्र बनाता है और आपके यही गुण दूसरों को आकर्षित करते है।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आपको साथी की तरफ से कुछ उपहार मिल सकता है। दिनभर साथी की बांहों में आपको रोमांटिक समय व्यातीत होगा। दिल खोलकर आपको बात करनी होगी।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अगर आपका प्रेमी कहीं दूर हैं तो आज मिलने की संभावना हैं। अपने पार्टनर की सुने और शांत रहें। अगर आप दोनों किसी भी काम को साथ मिलकर करेंगे तो आपको हमेशा सफलता प्राप्त होगी।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): कामों में व्यस्तता और दिनभर के भारी दबाव के कारण आज आपको प्यार का समय थोड़ा कम मिलेगा। आज आप के कुछ ऐसे दोस्त बनाने वाले है जो जिंदगी भर आपका साथ देंगे।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपकी ऊर्जा अभी उच्च स्तर पर है लेकिन आपकी छोटी सी गलती अभी आपके सुन्दर सपने को चकनाचूर कर सकती है। वैवाहिक जीवन जीने वाले जातकों को आज किसी खास योजना पर काम करने को मिल सकता है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): नए रिश्ते आपके जीवन में नई उमंग, प्यार और अपनापन लेकर आएंगे। जो लोग रिश्ते में हैं वो जीवन की नई मिठास का अनुभव करेंगे।