Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):
रोमांस के मामले में आज आप बहुत ही भाग्यशाली रहेंगे। अपने साथी का साथ आपको हर एक मामले में मिलेगा। साथी आपके ऊपर बहत ही प्यार लुटााएगा।आकर्षक होने के साथ साथ प्यार की अभिव्यक्ति भी ज़रूरी हैं इसलिए आज अपने प्रेमी को कोई सरप्राइज देना न भूले।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):
जो जातक पिछले कई दिनों से अपने मन की बात साथी को नहीं साझा कर रहे थे वह करने में कामयाब होंगे। प्यार के इजहार का दिन आज है। लेकिन कुछ मामलों में आपके प्यार के रास्ते में मुश्किलें आ सकती हैं। प्यार को गहरा बनाने के लिए इसका इजहार भी बहुत आवश्यक है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):
अपने साथी को ख़ुशी और संतुष्टि प्रदान करना आपकी प्राथमिकता रहेगी। मेल-मिलाप के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा लेकिन आपको अपने साथी की हर एक बात को मनाना जरूरी नहीं है। सबसे पहले किसी मुद्दे पर फैसला लेने से पहले साथी की राय अवश्य लें।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): किसी गंभीर विषय को लेकर आपका अपने पार्टनर से वाद-विवाद हो सकता है। ऐसे में आपको प्यार को सहेज कर रखना होगा। बाद में आप साथी को खुश करने के लिए कोई उपहार दे सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्यार के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही बेहतर साबित होगा। साथी संग रोमांस के पल व्यातीत करने में कामयाब रहेंगे। सच्चे मन से अपने साथी की भावनाओं का ख्याल रखें।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):
आज आपको अपने दिल की बात को सुनना होगा। आपको अपने गुस्से का इजहार करने से बचना होगा नहीं तो साथी संग मामला बिगड़ सकता है। आप दूसरों को प्यार करने और उनसे प्यार पाने की इच्छा रखेंगे। लोगों पर सोच समझ कर विश्वास करें क्योंकि वो आपको गुमराह कर सकते हैं।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेम के मामले में आप बहुत ही भाग्यशाली रहने वाले होंगे। साथी का प्यार और ध्यान आपको अच्छे से मिलेगा। पार्टनर संग रोमांटिक पल मिलेंगे। साथी संग रोमांस और अंतरंगता दोनों का सुख प्राप्त होगा।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपका मूड आज उत्साह और रोमांस से भरा हुआ है और आपका यही मूड आज आपको अपने प्रेमी व परिवार के नजदीक ले आएगा। जीवनसाथी मिलकर आगे की योजनाएं बनाएं। आपका निस्वार्थ प्रेम, उत्साह और योग्यता की सब प्रशंसा करेंगे।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): प्रेमी जातकों को अपने साथी से प्यार का एहसास पाने में कामयाब रहेंगे। आपका जीवनसाथी अपने रिश्ते को लेकर बेहद उत्साही और संजीदा हैं ऐसे में उसकी उपेक्षा न करें क्योंकि ऐसा प्यार किस्मतवालों को ही मिलता है।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्यार के मामले में आपको समझदारी से काम लेना होगा। पिछली गलतियों को ध्यान में रखना होगा। सुनहरे और रोमांटिक पल से आप साथी को खुशी देने में आपको कामयाबी मिलेगी।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप अपने साथी की हर एक इच्छा को पूरी करेंगे। साथी को कई रोमांटिक जगहों पर घूमाने के लिए लेकर जा सकते हैं। आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप अपने चारों ओर प्यार की रोमांटिक धुन को बजते हुए महसूस करेंगे। अगर आप सकारात्मक रहेंगे तो वो सब मिलेगा जिसकी आपको इच्छा है।