फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

07 January Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

Sat, 06 Jan 2024 04:29 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
07 जनवरी का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप ऐसा महसूस कर सकते हैं कि आपके जीवन में प्यार की कमी है जिसके कारण आपको उदासीन महसूस होगा। अपने दिल की सुनें और मन की बातों को शोना के साथ ज़रूर बांटे।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
 वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आप रिश्तों को मजबूत करना चाहते हैं। आप अपने साथी की और आकर्षित महसूस करेंगे । आज किसी खास अवसर या सरप्राइज के लिए तैयार हो जाएँ क्योंकि आज का दिन खुशियों भरा है। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आप रिश्तों को सुधारने में अधिक समय व्यतीत करेंगे। अपने हमसफ़र से बात करें और उसके साथ कुछ सुकून के पल बिताएं। आपका करिश्मा, समर्पण और मेहनत सबका दिल जीत लेगी। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  रिश्ते में कोई समस्या है तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें क्योंकि दोस्त ही हैं जो आपको पूरी तरह से समझेंगे और आपको सही राय देंगे। अपने साथी को नजरअंदाज न करें क्योंकि सच्चा प्यार किस्मतवालों को मिलता है।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  अपने साथी को नजरअंदाज न करें क्योंकि सच्चा प्यार किस्मतवालों को मिलता है। आज आप अनिश्चितता का अनुभव कर सकते है। अपनी महत्वाकांक्षी प्रवृत्ति को सुनें और बड़ी योजनाओं को पूरा करें। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):   अपने चार्म का प्रयोग कर के कार्यस्थल में नए दोस्त बनाएं। आपको आज प्रेम के लिए कम समय मिल सकता है लेकिन आपकी रोमांटिक लाइफ शांति और सुकून भरी रहेगी।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आपकी अभिलाषा प्यार की दो बातें सुनने और कुछ सुनाने की होगी। आप अपने प्रियतम के साथ समय बिताना चाहेंगे जैसे कोई फिल्म देखना, डिनर पर जाना या लॉन्ग ड्राइव।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपका रोमांटिक जीवन प्यार के फूलों से महक रहा है बस भावनाओं पर नियंत्रण रखें क्योंकि किसी भी चीज़ की अधिकता भी कष्टप्रद हो सकती है।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अगर आप सिंगल है तो एक परफेक्ट पार्टनर आपका इंतज़ार कर रहा है बस सही समय आने दें। सोलमेट के साथ आपकी अंडरस्टैंडिंग घाटे को भी फायदे में बदल सकती हैं।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): घरेलू मामले आज आपकी प्राथमिकता सूची में पहले स्थान पर हैं। अब आप अपनी लव लाइफ की नींव को और भी मजबूत करना चाहेंगे। कुछ समय निकाल कर अपने भविष्य के बारे में भी सोच विचार करें। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्यार में अपने प्रिये/प्रिय से की खट्टी मिट्ठी छेड़खानी आपको रोमांचित बनाये रखेगी साथ ही इससे आपका रिश्ता भी मुकम्मल होगा। बड़े भाई बहन से काफी दिनों के बाद मुलाकात हो सकती है। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अगर आप सिंगल है तो आज किसी खास से संपर्क करना न भूलें, बात बनने की पूरी संभावना है। अपनी लव लाइफ में उत्तेजना लाने के लिए अपने पार्टनर को यह बार बार बताते रहे कि आप उनसे कितना प्यार करते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें