Career Rashifal 2024: नया साल 2024 शुरू हो चुका है और नए साल में सभी को अपने जीवन के हर क्षेत्र में बहुत सी सकारात्मक उम्मीदें होती है। नए साल में हर तरह की इच्छाएं पूरी हों इसके लिए करियर का स्थान सबसे महत्वपूर्ण होता है। किसी भी व्यक्ति के जीवन में सबसे खास हिस्सा करियर का ही होता है। जीवन में सही दिशा में करियर होने पर व्यक्ति का जीवन आसानी के साथ चलता है। नए साल पर सभी राशियों के जातकों का करियर कैसा होगा इसको जानने के लिए करियर राशिफल की मदद लेनी पड़ती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को शिक्षा और करियर के कारक ग्रह माने जाते हैं। अगर किसी जातक की कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति अच्छी रहती है व्यक्ति का करियर अच्छा रहता है। गुरु के अलावा शनि और बुध ग्रह का भी प्रभाव करियर के क्षेत्र में रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं करियर राशिफल के माध्यम से साल 2024 सभी 12 राशियों के लोगों के करियर कैसा रहेगा और करियर के किस क्षेत्र में भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा।
विज्ञापन
2 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मेष करियर राशिफल 2024
कार्य व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ अनुकूल रहेगा। वर्ष के आरंभ से अप्रैल तक सप्तम भाव पर गुरु की दृष्टि के प्रभाव से आप व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। नवीन व्यापार शुरू करने के लिए अच्छा समय है। राशि में स्थित गुरु नवीन विचारधारा और नई योजनाओं को जन्म देगा, जिससे अपने व्यापार को और मजबूत बना सकते हैं। द्वादश भाव में भाव में स्थित राहु के प्रभाव से कार्यों में गुप्त शत्रुओं द्वारा रूकावटों को आप अपने विवेक से अनुकूल बना लेंगे। द्वादश भाव का राहु व्यावसायिक यात्राएं भी देगा यदि आप विदेश जाने की चाह रखते हैं, तो इस वर्ष में इसके लिए तैयारी शुरू कर सकते हैं। विदेश से जुड़े कामों में आपको सफलता भी मिल सकती है। नौकरी करने वालों के लिए छठें भाव का केतु स्थांतरण के योग बना सकता है। वैसे नौकरी और व्यवसाय के मामले में साल 2024 अच्छा ही रहने वाला है।
विज्ञापन
3 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ करियर राशिफल 2024
वृषभ राशि के लिए करियर की दृष्टि से यह वर्ष काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस वर्ष शनि आपकी राशि से दशम भाव में रहने वाले हैं जिसके चलते आपको कड़ी मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। वर्ष के आरंभ में द्वादश स्थान में गुरु के गोचरीय प्रभाव से कार्य व्यवसाय में विदेशी संबंधों से लाभ प्राप्त होगा। नौकरी करने वालों को अपने कार्य स्थल पर मान सम्मान प्राप्त होगा। मई से सप्तम स्थान पर गुरु एवं शनि ग्रह की संयुक्त दृष्टि प्रभाव से व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। मई से वर्षांत तक राशि स्थान का गुरु व्यापार में नए अवसरों को प्रदान करेगा। ग्यारहवें भाव में स्थित राहु का गोचर धन आगमन के नए मार्ग बनाएगा।
4 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन करियर राशिफल 2024
वर्ष की शुरुआत में सप्तम स्थान पर गुरु ग्रह की दृष्टि प्रभाव से आप व्यापार में उन्नति प्राप्त करेंगे। नया व्यापार करने के लिए समय अनुकूल है। व्यापार में आपको भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। एकादश स्थान पर गुरु एवं शनि के संयुक्त गोचरीय प्रभाव से अधिकारियों व वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा तथा आय में वृद्धि होगी। वर्ष भर शनि की तीसरी दृष्टि आपके आय भाव पर पड़ती रहेगी। इससे आपकी आय अच्छी होगी और सबसे खास बात यह है कि आप बचत करने के बारे में सोचेंगे। अप्रैल के बाद से गुरु का गोचर बारहवें में भाव पर होगा इसलिए ज़्यादातर पैसा आपकी यात्राओं पर खर्च होगा।
विज्ञापन
5 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
कर्क करियर राशिफल 2024
वर्ष के प्रारंभ में देवगुरु बृहस्पति दशम भाव में अपना गोचरीय प्रभाव देंगे इसलिए आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। अनुभवी साझेदारी के मिलने से व्यवसाय को एक नया मोड़ मिलेगा और व्यापार में अधिक लाभ प्राप्त होगा। अप्रैल के बाद एकादश स्थान के गुरु आपके व्यापार में आय की वृद्धि करेंगे। अष्टम स्थान का शनि आपके कार्य व्यवसाय में अवरोध भी उत्पन्न करेंगे परंतु आप अपने विवेक से उसे अनुकूल बना लेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
सिंह करियर राशिफल 2024
इस वर्ष सप्तम शनि के प्रभाव से आपके कार्य व्यवसाय में सफलता प्राप्ति होगी किंतु प्रगति की गति इस वर्ष शनि के प्रभाव से कुछ धीमी रह सकती है। यदि आप साझेदारी में कार्य कर रहे हैं तो इस वर्ष इच्छित लाभ प्राप्त होगा। अपने से वरिष्ठ लोगों के साथ साझेदारी करना इस वर्ष के लाभदायक रहेगा। अप्रैल के बाद गुरु का गोचर दशम भाव पर होने से वरिष्ठ लोगों या बड़े अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी करने वाले व्यक्तियों की पदोन्नति हो सकती है। भूमि से संबंधित कार्य करने वाले व्यक्तियों को इस वर्ष लाभ प्राप्त होगा।
विज्ञापन
7 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
कन्या करियर राशिफल 2024
इस वर्ष अपने परिश्रम के बल पर कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। सप्तम स्थान का राहु आपके व्यवसाय में उतार चढ़ाव का योग बन रहा है। अतः इस समय के अंतराल में आप कोई नया व्यापार प्रारंभ ना करें। अष्टमस्थ गुरु के प्रभाव से आपके कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं द्वारा रुकावटें डाली जा सकती हैं। किंतु अप्रैल के बाद गुरु ग्रह का गोचर नवम भाव में होने से स्थितियों में आशातीत सुधार होगा। आप नए उत्साह से अपने कार्य व्यवसाय को अच्छी गति दे पाएंगे। इस वर्ष शनि का गोचर छठे भाव में रहेगा, शनि प्रतिस्पर्धा में आपको विजयी बनाएंगे।
8 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
तुला करियर राशिफल 2024
इस वर्ष सप्तम स्थान पर गुरु और शनि के संयुक्त गोचरीय प्रभाव से आपके व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा। अप्रैल के बाद शत्रुओं द्वारा कार्यों में रुकावटें डाली जा सकती हैं। परंतु छठे भाव के राहु के प्रभाव से उन पर विजय प्राप्त करेंगे। बिजनेस में कुछ नया करने के बारे में सोच सकेंगे। मई से जब बृहस्पति की स्थिति बदलेगी और बृहस्पति आपकी राशि से आठवें घर में जाएंगे तो बिजनेस या नौकरी में आपको काफी सम्मान और लाभ मिलेगा। इस साल विदेश से जुड़ा आपका कोई सपना सच हो सकता है।
9 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक करियर राशिफल 2024
साल की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहेगी। नौकरी में उन्नति, विदेश यात्रा में सफलता, शत्रुओं पर जीत और आर्थिक लाभ, मतलब कह सकते हैं कि आपके लिए साल 2024 की शुरुआत वैसी ही होगी, जैसा कि सभी चाहते हैं। अप्रैल तक गुरु छठें भाव में रहेंगे। इस दौरान आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। नई परियोजना में आप आसानी से डील कर पाएंगे। मई से देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपके व्यवसाय को बहुत अच्छा रखेगा। बिजनेस करने वालों को नए अवसर मिलेंगे।
10 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
धनु करियर राशिफल 2024
कार्य व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष के प्रारंभ में आमदनी के नए स्रोत मिलने की उम्मीद है। इस वर्ष कोई नया कार्य प्रारंभ करेंगे तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है। अप्रैल के बाद समय थोड़ा प्रभावित हो रहा है उस समय छठे भाव में गुरु के प्रभाव से आपके व्यवसाय में उतार-चढ़ाव का योग बन रहा है। किन्तु इस साल शनि आपकी राशि से तीसरे भाव में खुद के घर में होंगे। यह आपके लिए बेहद शुभ है। किसी भी कार्य को करने के लिए आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप भाग्य की जगह मेहनत पर यकीन करेंगे। जो लोग नौकरी बदलने या बिजनेस में कुछ नया करने का विचार कर रहे हैं, उनके लिए मई के बाद का समय काफी बेहतर हो सकता है।
11 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मकर करियर राशिफल 2024
इस वर्ष दशम स्थान पर देवगुरु बृहस्पति के प्रभाव से आपको कार्यक्षेत्र में अच्छा अच्छा लाभ प्राप्त होगा। अप्रैल के बाद समय और अनुकूल हो रहा है उस समय आप किसी के साथ मिलकर कोई नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं जिसमें आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। राहु- केतु भी आपको सपोर्ट करते रहेंगे। राहु आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और आप जोखिम लेने के काबिल बनेंगे। इस दौरान आप कठिन परिश्रम करेंगे और अपनी नौकरी या बिजनेस में अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे। विदेश में काम के इच्छुक लोगों का सपना मई के बाद पूरा हो सकता है। राशि स्वामी शनि दूसरे भाव में होंगे। शनि स्वयं की राशि में होंगे, इसलिए आपको कोई विशेष हानि नहीं करेंगे।
12 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ करियर राशिफल 2024
इस वर्ष नौकरी और व्यापार में जोखिम उठाने वाले निर्णय लेने से बचें। कार्य व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ बहुत अच्छा रहेगा। सप्तम स्थान पर गुरु एवं शनि ग्रह की संयुक्त दृष्टि प्रभाव से आपके व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। अप्रैल के बाद नौकरी करने वाले व्यक्तियों की पदोन्नति के साथ इच्छित स्थान पर स्थानांतरण भी हो सकता है। साल की शुरुआत में बृहस्पति आपको आत्मविश्वासी और साहसी बनाए रखेंगे। इस दौरान आप रिस्क लेंगे और नौकरी में बड़े फैसले ले पाएंगे, लेकिन यह साल नई नौकरी ढूंढने के लिए एकदम बढ़िया नहीं है। बिजनेस में भी एकदम से किसी लाभ की आशा ना करें और ना ही बिजनेस पार्टनर पर बार-बार शंका करें। इससे आपका कार्य प्रभावित हो सकता है।
मीन करियर राशिफल 2024
व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष सामान्य फलदायक रहेगा। द्वादश भाव पर शनि के प्रभाव से आप अपने कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने में कठिनाई का अनुभव करेंगे। अप्रैल के बाद कार्य व्यवसाय के लिए समय अनुकूल हो रहा है। सप्तम स्थान पर गुरु ग्रह की दृष्टि व्यापारिक व्यक्तियों के लिए शुभ है। जो व्यक्ति साझेदारी में कार्य कर रहे हैं उनको लाभ प्राप्त होगा।आप शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव में रहेंगे। इसलिए ज्यादा अच्छे परिणामों के लिए आपको बेहद मेहनत करनी होगी। कई बार आपको लगेगा कि भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है, लेकिन साढ़ेसाती में धैर्य और मेहनत ही आपके सच्चे दोस्त हैं। यह आपको समझना होगा।