Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन... साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपके दिल के सबसे करीबी व्यक्ति आज आपको कोई खुशखबरी या सरप्राइज दे सकता है, जिससे आपका दिन बन जायेगा। मेहनत और प्रयास का अच्छा फल मिलेगा। परिवार में किसी के रोग से आपका रोजाना का जीवन प्रभावित होगा।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अपनी नयी चाहत का इजहार करने के लिए आज का दिन अच्छा है बस इसका तरीका कुछ अलग और नया होना चाहिए। आज आप अपने खास दोस्त को किसी डेट पर ले जा सकते है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज का दिन बेहद स्पेशल है जहाँ आप एक डिवाइन लव की तलाश में हैं। रोमांस का पूरा मज़ा लेने के लिए आपको अपनी कल्पना और बुद्धिमता का प्रयोग करेंगे। याद रखें प्यार का रिश्ता हमें आत्मविश्वास के साथ साथ दूसरों का सम्मान करना भी सिखाता है।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकाल कर परिवार और निजी मामलों पर ध्यान दें जिन्हे आप लम्बे समय से नजरअंदाज करते आ रहे हैं। खुश हो जाएँ, क्योंकि कुछ बहुत ही रोचक आपका इंतज़ार कर रहा हैं।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): घरेलू मामले आज आपको बिजी रखेंगे, जिससे आपको अपने दिलबर के लिए समय नहीं मिलेगा लेकिन कॉल करके या मैसेज के माध्यम से " आई लव यू" बोल कर अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए बेहतरीन है और इसमें कई ऐसे पल आएंगे जो आपको उत्साहित कर देंगे। ध्यान रहे, आने वाले कुछ दिनों तक अपने रोमांटिक जीवन से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचे।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): छोटे भाई बहन के साथ किसी ट्रिप का मज़ा लें। संचार के माध्यम से आप अपने प्रियतम को अपने करीब पाएंगे जैसे उसे पत्र या प्यार भरा सन्देश लिखकर। इस सुनहरे अवसर को हाथों से जाने न दें।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आपकी लालसा अपने प्रियतम के साथ समय बिताने और उन पर पैसे खर्च करने की हो सकती है। किसी खास के लिए उपहार खरीदना उसे आनंदित महसूस करा सकता है।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): प्यार का इजहार करने के लिए आज का दिन शानदार है। इसके लिए आप अपनी गायन कला का सहारा ले सकते हैं। आप अपने पार्टनर से बहुत प्रेम करते हैं और यह आपके चेहरे पर साफ़ झलकता है।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज नयी मुहब्बत के लिए तैयार हो जाएँ क्योंकि आपके सितारे जीवन में क्यूपिड बन कर आ रहे हैं। आपके रोमांस की गाडी रफ़्तार पकड़ने वाली है। आप दोनों एक दूसरे की कंपनी का आनंद लेंगे।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): रिश्ते या व्यवसाय में नयी शुरुआत आपको एक अलग पहचान दिला सकती है। अपने रोमांटिक मिजाज को ऐसे ही बनाये रखकर जीवनभर की सुनहरी यादों को बटोरें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने भविष्य की योजनाएं पहले से ही बना लें ताकि आपका आने वाला समय रोशन हो। कुछ ऐसा करें जिससे आपका पार्टनर आपको और भी अधिक चाहने लगे।