मंगल का कन्या राशि में गोचर 2021
- फोटो : सोशल मीडिया
मंगल का कन्या राशि में गोचर
मंगल देव 6 सितंबर को सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में 22 अक्तूबर तक स्थित रहेंगे। इस राशि में मंगल देव के आने से जहां कुछ राशियों को फायदा होगा तो वहीं कुछ राशियों को परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिष विज्ञान में मंगल ग्रह को क्रोध, युद्ध, पराक्रम, साहस, सैन्य शक्ति, भूमि, रक्त आदि का कारक माना जाता है। इन्हें मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है।