फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Planet Transit in May 2021: मई माह में ये दो ग्रह दो बार बदलेंगे अपनी राशियां

Sat, 01 May 2021 07:22 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ग्रहों का राशि परिवर्तन मई 2021 - फोटो : अमर उजाला
मई माह में सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह संचरण करेंगे। इस महीने बुध और शुक्र दो बार अपनी राशियां बदलेंगे। बुध देव माह के पहले दिन शुक्र की राशि वृष में आएंगे, जहां राहु ग्रह पहले से ही विराजमान हैं। इस राशि में बुध देव 26 मई तक स्थित रहेंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सौरमंडल के ग्रह - फोटो : Pixabay
फिर 26 तारीख को बुधदेव एकबार फिर अपनी राशि बदलेंगे। ये वृष राशि से अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। इस राशि में बुध देव 3 जून 2021 तक स्थित रहेंगे। इस बीच 30 मई 2021 को बुध ग्रह मिथुन राशि में ही वक्री हो जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह 2021 - फोटो : social media
ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह
ज्योतिषशास्त्र में बुध ग्रह को एक तटस्थ ग्रह माना गया है। जिन जातकों की कुंडली में बुध कमजोर होते हैं वे स्वभाव से बहुत ही संकोची होते हैं। यह अपनी बात को सबके सामने नहीं रख पाते। वाणी से ये अक्सर कटु वचन बोलते हैं जिसकी वजह से अक्सर इनके कार्य  बिगड़ जाते हैं।

4 of 6
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर 2021 - फोटो : Pixabay
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर
वहीं शुक्र देव मेष राशि की यात्रा समाप्त करके 4 मई को दोपहर 1 बजकर 23 मिनट पर अपनी स्वयं की राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। इस राशि पर ये 28 मई की रात्रि 11 बजकर 57 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 6
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह - फोटो : Pixabay
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्रदेव को लग्जरी लाइफ, मनोरंजन, फैशन, प्रेम, रोमांस आदि का कारक माना जाता है। वृष राशि के जातकों के लिए यह गोचर शानदार साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सूर्य का वृष राशि में गोचर 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्य का वृष राशि में गोचर
समस्त ग्रहों के प्रधान सूर्य देव 14 मई 2021 को मेष राशि से वृष राशि में प्रवेश करेंगे। जहां बुध देव के साथ इनकी युति होगी। इस राशि में सूर्य देव 15 जून 2021 तक विराजमान रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव को आत्मा, मान सम्मान, उच्च पद आदि का कारक माना गया है। वृष राशि में सूर्य का गोचर आपके दांपत्य जीवन और पार्टनरशिप को प्रभावित करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें