कर्क राशि
कर्क राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क राशि का स्वामी चंद्र ग्रह है, इस राशि पर चंद्रमा का स्वामित्व होता है जिसके कारण इस राशि के जातक मन से बहुत चंचल और अस्थिर होते हैं। ये अत्धिक भावुक होते हैं और छोटी-छोटी बातों को लेकर भी बहुत जल्दी भावनाओं में बह जाते हैं, जिसके कारण ये लोग कोई कठोर फैसला नहीं ले पाते हैं खासतौर पर जब बात इनसे जुड़े हुए किसी व्यक्ति या परिवार की हो तो ये और भी ज्यादा कमजोर पड़ जाते हैं। ये लोग एक पल में तो बहुत खुश होते हैं तो दूसरे ही पल एकदम दुखी हो जाते हैं।