समस्त भौतिक सुखों का कारक शुक्र ग्रह 22 जून मंगलवार को पुनर्वसु नक्षत्र के चतुर्थ चरण में गोचर करते हुए कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 17 जुलाई की सुबह 9 बजकर 23 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के इस गोचर का असर सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप से पड़ेगा। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को इस अवधि में शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। वहीं सिंह, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर अनुकूल नहीं होगा। जबकि धनु राशि पर गोचर का मिलाजुला असर देखने को मिल सकता है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह के अशुभ प्रभाव बचने के लिए उपाय बताए गए हैं। इन उपायों से आप अपनी कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत भी बना सकते हैं। जानते हैं कुंडली में शुक्र ग्रह को कैसे मजबूत करें..