फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्मुखी होते हैं इन राशियों के जातक, किसी को नहीं बताते हैं अपने मन की बात

Thu, 24 Jun 2021 01:50 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रत्येक राशि के जातक के अपने गुण और दोष होते हैं। राशि का प्रभाव जातक के स्वभाव पर भी पढ़ता है। ज्योतिष में कुछ राशियां ऐसी बताई गई हैं जिनके जातक बहुत ही अंतर्मुखी स्वभाव के होते हैं। ये लोग अपने मन की बाते किसी के सामने जाहिर नहीं करते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
राशि चक्र
दुनिया में हर व्यक्ति एक दूसरे से अलग है। प्रत्येक व्यक्ति का रहने बात करने का तरीका और लहजा अलग होता है। कुछ लोग बहुत ही हंसमुख स्वभाव के होते हैं और बहुत ही जल्दी सबसे घुलमिल जाते हैं और अपनी बातों को दूसरों के साथ साझा करते हैं तो वहीं कुछ लोग बहुत ही अंतर्मुखी स्वभाव के होते हैं। ज्योतिष शास्त्र कहता है कि काफी हद तक व्यक्ति के स्वभाव पर उसकी राशि का भी प्रभाव पड़ता है क्योंकि राशियां अलग-अलग तत्व की होती हैं और इन राशियों के स्वामी ग्रह भी अलग-अलग होते हैं। इस कारण राशियों के जातक के स्वभाव पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। प्रत्येक राशि के अपने अलग गुण-दोष होते हैं। ज्योतिष में कुछ ऐसी राशियों को बारे में बताया गया है जिनके जातक बहुत ही अंतर्मुखी स्वभाव के होते हैं ये लोग जल्दी अपने मन की बात किसी को नहीं बताते हैं। यदि कोई इनके मन की बात जानना भी चाहे तो उसे बहुत प्रयास करने पड़ते हैं। इनके मन में क्या चल रहा है ये पता लगाना बहुत ही मुश्किल होता है। तो आइए जानते हैं कौन सी राशि के जातक नहीं बताते हैं अपने मन की बात।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
वृषभ राशि
ज्योतिष के अनुसार वृषभ राशि पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य होता है और ये पृथ्वी तत्व की राशि होती है। इस राशि के लोग अपने जीवन में किसी का दखल पसंद नहीं करते हैं। यही कारण है कि ये लोग दोस्त भी बहुत कम बनाते हैं। ये लोग अपने मन की बात किसी से साझा नहीं करते हैं। इनके मन में क्या चल रहा है ये जानना बेहद मुश्किल होता है। ये अपने मन की बात मन में ही रखते हैं। जिस कारण ये लोग कई बार दुखी और क्रोधित भी हो जाते हैं। इसके साथ ही ये लोग काफी अनुशासन प्रिय होते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
कर्क राशि
कर्क राशि
ज्योतिष के अनुसार कर्क राशि का स्वामी चंद्र ग्रह है और ये जल तत्व की राशि है। इस कारण इनकी मनोदशा स्थिर नहीं रह पाती है। भावुक होने के कारण ये लोग पल भर में तो बहुत खुश हो जाते हैं तो वहीं अगले ही पल गुमसुम भी हो जाते हैं। वैसे तो इस राशि के लोग मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के होते हैं लेकिन ये लोग अपने मन की बात दूसरों के सामने कहने में बहुत हिचकिचाते हैं। इसी कारण ये लोग अपने मन की बात मन में ही रखते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
rashi
मकर राशि
ज्योतिष के अनुसार यह कर्मफलदाता शनि के स्वामित्व वाली राशि है और ये पृथ्वी तत्व की राशि है। मकर राशि के लोग किसी भी चीज की जांच-पड़ताल करने के बाद ही उसपर विश्वास करते हैं। यही कारण है कि ये जल्दी किसी व्यक्ति को अपने जीवन में शामिल नहीं करते हैं। ये अपने मन की बातें किसी को नहीं बताते हैं। इनके मन की बात जानना बहुत ही मुश्किल होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें