समुद्रशास्त्र में शरीर के हर अंगों के अनुसार व्यक्ति के गुण दोष और भाग्य का हाल बताया गया है। इसमें बताया गया है कि दांतों की बनावट और उनके रंगों से भी व्यक्ति के भाग्य, धन और जीवन के सुख दुःख को जाना जा सकता है। आप भी अपने दांतों को आइने में देखें और खुद जानें कि आपका भाग्य, धन और सुख दुःख के बारे में ईश्वर ने किया लिखा है।
विज्ञापन
इस तरह आपके दांत बताते हैं धन, भाग्य और सुख दुःख का हाल
2 of 9
समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों के दांत एक बराबर और एक दूसरे से सटे हुआ न बहुत अधिक चौड़े न बहुत अधिक पतले होते हैं वह बहुत ही सौभाग्यशाली होते हैं। ऐसे व्यक्ति आर्थिक मामलों में सुखी और आनंद पूर्वक जीवन जीने वाले होते हैं। ऐसे व्यक्ति बीमार भी कम होते हैं।
विज्ञापन
इस तरह आपके दांत बताते हैं धन, भाग्य और सुख दुःख का हाल
3 of 9
जिनके दांत मोतियों के समान चमकदार होते हैं समुद्रशास्त्र के अनुसार वह भी बड़े भाग्य वाले होते हैं। ऐसे व्यक्ति लंबे समय तक जीवत रहकर धरती का सुख भोगते हैं।
इस तरह आपके दांत बताते हैं धन, भाग्य और सुख दुःख का हाल
4 of 9
समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि जिन स्त्रियों के दांत उबर खाबर और ऊंचे होते हैं वह विश्वसनीय नहीं होती है। ऐसी स्त्रियों को हमेशा अपने फायदे की चिंता रहती है। यह अपने परिवार की मर्यादा और परंपराओं को तोड़कर काम करने में भी हिचकती नहीं हैं। ऐसी स्त्रियों की बातों पर आंख बंद करके यकीन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
इस तरह आपके दांत बताते हैं धन, भाग्य और सुख दुःख का हाल
5 of 9
जिन स्त्रियों के दांत बराबर नहीं होते हैं और दो दांतों के बीच में खाली स्थान होता है उन्हें जीवन में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्त्रियों को वैवाहिक जीवन में भी कष्ट का सामना करना पड़ता है, यानी पति के सुख में कमी रहती है। ऐसे दांत पुरुषों के लिए भी शुभ नहीं होते हैं। इन्हें जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ता है। हालांकि यह माना जाता है कि इन्हें ससुराल पक्ष से लाभ मिलता है।
विज्ञापन
इस तरह आपके दांत बताते हैं धन, भाग्य और सुख दुःख का हाल
6 of 9
जिनके मुख में 32 दांत होते हैं वह धनवान और समाज में प्रतिष्ठित होते हैं।
विज्ञापन
इस तरह आपके दांत बताते हैं धन, भाग्य और सुख दुःख का हाल
7 of 9
जिनके मुख में दांतों की संख्या 30 या उससे कम होते हैं उन्हें जीवन में सुख दु:ख का मिल जुला फल प्राप्त होता है।
इस तरह आपके दांत बताते हैं धन, भाग्य और सुख दुःख का हाल
8 of 9
समुद्रशास्त्र के अनुसार दांतों का अधिक पतला होना शुभ फलदायी नहीं होता है। ऐसे व्यक्ति के जीवन में काफी उतार चढ़ाव आते हैं। यह अपने फायदे के लिए दूसरों को नुकसान पहुंचाने में जरा भी नहीं हिचकते।