फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तरेखा शास्त्र: हथेली पर बना तिल आपके लिए शुभ या अशुभ, जानिए यहां

Tue, 08 Sep 2020 11:43 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
palmistry
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की हथेली पर कई तरह की लकीरें और निशान बने हुए होते हैं। इन लकीरों और निशानों का अध्ययन कर भविष्य की बहुत सारी जानकारियां प्राप्त की जाती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर बनी लकीरों के अलावा शरीर के अलग-अलग अंगों पर बने तिलों का भी बहुत अधिक महत्व होता है। तिल के सहारे व्यक्ति के भाग्य, भविष्य और उसके स्वभाव के बारे में बहुत सारी जानकारियां हासिल की जाती है। आज हम आपको हथेली पर मौजूद अलग-अलग जगहों पर बने तिलों के बारे में बताएं कि कौन सा तिल शुभ होता है और कौन सा अशुभ...
विज्ञापन

2 of 10
palmistry
अगर आपकी हथेली पर गुरु पर्वत के ऊपर तिल बना हुआ हो तो इसका मतलब आपके जीवन में कभी भी धन की कमी महसूस नहीं होगी। ऐसे लोगों का जीवन सुख और समृद्धि के साथ बीतता है।
विज्ञापन

3 of 10
palmistry
शनि पर्वत के ऊपर बना किसी भी प्रकार का तिल व्यक्ति के मान-सम्मान और सुख-संपत्ति की तरफ इशारा करता है। शनि पर्वत के ऊपर बना तिल व्यक्ति को सुख और धनवान रहने की तरफ संकेत देता है।
 

4 of 10
palmistry
जिन व्यक्तियों की सबसे छोटी उंगली के ऊपर तिल का निशान बना हुआ होता है उन्हें पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना सबसे ज्यादा रहती है।
विज्ञापन

5 of 10
palmistry
समुद्रशास्त्र के अनुसार सूर्य पर्वत यानी अनामिका उंगली के नीचे के स्थान पर तिल होने का मतलब है कि सूर्य से संबंधित क्षेत्र जैसे सामाजिक मामलों, सरकारी मामलों एवं नौकरी में आपको कष्ट हो सकता है। 
विज्ञापन

6 of 10
palmistry
 जिनकी हथेली में चंद्रपर्वत पर तिल का निशान मौजूद होता है उनका मन अस्थिर और अशांत रहता है। ऐसे व्यक्तियों को प्यार में धोखा और नाकामयाबी मिलती है। शादी देर से होती है।
विज्ञापन

7 of 10
palmistry
जिन व्यक्तियों के अनामिका उंगली पर तिल होता है वह सरकारी क्षेत्र से लाभ एवं समाज में सम्मान प्राप्त करते हैं। ऐसे व्यक्ति धनवान भी होते हैं।
 

8 of 10
जिन व्यक्तियों की हथेली में अंगूठे पर तिल का निशान होता है वह कर्मठ और न्याय का साथ देने वाले होते हैं। लेकिन अंगूठे के नीचे शुक्र पर्वत पर तिल होने पर व्यक्ति के कई प्रेम संबंध एवं प्रेम के कारण जीवन में नुकसान का योग बना रहता है। ऐसे व्यक्ति कामुक और काफी खर्चीले होते हैं। 
 

9 of 10
palmistry
मंगल पर्वत पर तिल के बने होने से व्यक्ति के जीवन में कई तरह के दुर्घटनाओं के होने का संकेत बताता है। इस जगह पर तिल को शुभ नहीं माना जाता है।
विज्ञापन

10 of 10
palmistry
बुध पर्वत पर बना तिल भी व्यक्ति को काफी नुकसान पहुंचाने वाला निशान माना जाता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें