फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palmistry: हथेली पर मौजूद ये निशान बताते हैं जीवन में धन और सुख के संकेत

Thu, 11 Jun 2020 08:25 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हस्तरेखा
सामुद्रिक शास्त्र में हथेली पर बनने वाली रेखाओं और निशानों से व्यक्ति के स्वभाव और भाग्य के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। हथेली पर शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के निशान होते हैं। शुभ निशान जहां व्यक्ति को भाग्यशाली और धनवान बनाते हैं वहीं अशुभ निशान व्यक्ति के जीवन में परेशानियां लेकर आती हैं। हथेली पर मौजूद चिन्हों की सहायता से आपके भाग्य, धन, सुख  संपदा, वैवाहिक जीवन और पारिवारिक जीवन के बारे में पता चलता है। हथेली पर कुछ ऐसे शुभ निशान बनते हैं जो व्यक्ति के धनवान होने की तरफ इशारा करते हैं।

हथेली पर भाग्यशाली होने के चार निशान, रहती है मां लक्ष्मी की विशेष कृपा
विज्ञापन

2 of 6
जिन व्यक्तियों की हथेली में शंख जैसा निशान बनता है तो उसे बहुत ही शुभ निशान माना जाता है। ऐसे निशान व्यक्ति को भाग्यशाली और धनवान बनने की तरफ संकेत देता है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हथेली पर इस तरह का निशान होने का मतलब ये होता है कि आप बेशुमार धन संपदा के मालिक बनेंगे। जिन लोगों की हथेली पर यह शंख का निशान बना होता है उसका जीवन एक राजा के सामान बीतता है।

हस्तरेखा ज्योतिष: हथेली की बनावट ऐसी होने से जीवन में प्राप्त होती है सफलता
विज्ञापन

3 of 6
हथेली पर शंख के अलावा एक और निशान व्यक्ति को भाग्यशाली और धनवान बनने की ओर संकेत देता है। हथेली पर कमल का निशान भी काफी शुभ माना जाता है। कमल के निशान वाला व्यक्ति बिजनेसमैन के तौर पर काफी कामयाबी पाता है। वह बिजनेस से काफी पैसा जुटाता है। जिस वजह से उसका जीवन काफी सुखमय बीतता है।

नाक की बनावट से जानिए किसी व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तित्व

4 of 6
हथेली पर स्वस्तिक का निशान व्यक्ति को भाग्यशाली और मान-सम्मान दिलाता है। ऐसे लोगों को कम से कम प्रयास में हर एक कार्य में सफलता मिल जाती है।

हस्तरेखा: हथेली के ये संकेत आपके करियर की दिशा बताते है
 
विज्ञापन

5 of 6
मछली का निशान भी व्यक्ति को धनवान और भाग्यशाली व्यक्ति बनाता है। ऐसा व्यक्ति को परिवार और समाज के लोगों का हमेशा साथ मिलता है। ये लोग काफी दयावान स्वभाव के भी होते हैं। जल्दी से इनका दिल किसी बात पर पिघल जाता है।

हस्तरेखा: हथेली के ये संकेत बताते हैं व्यक्ति को मान-सम्मान मिलेगा या नहीं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इसी तरह हथेली पर त्रिभुज, कलश, कमंडल का निशान बना हुआ होता है। यह निशान काफी शुभ माना जाता है। ऐसे लोग उच्च पद पर आसीन होते हैं और समाज में आपका मान सम्मान बढ़ता है।

शुभ होता है हथेली पर इन रेखाओं का होना, किस्मत वाले होते हैं ऐसे लोग
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें