फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palmistry: हाथ की रेखाएं बताती हैं आपके डिप्रेशन का कारण, इस तरह से जानिए

Wed, 07 Jul 2021 07:29 AM IST
संकल्प सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हस्तरेखा - फोटो : social media
ज्योतिष विद्या के अनुसार व्यक्ति की हस्तरेखाएं उसके भाग्य को तय करती हैं। हाथों में बनी ये रेखाएं हमारे आने वाले भविष्य को बताती हैं। ये लकीरें हमारे स्वभाव के बारे में भी बहुत कुछ कहती हैं। हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति के हाथों में बनी आड़ी-तिरछी रेखाओं को देखा जाता है और उसके आधार पर जीवन में आगे घटित होने वाली घटनाओं की जानकारी दी जाती है। हमारे हाथों पर बनी ये रेखाएं शाश्वत नहीं होती। ये समय के साथ-साथ बदलती रहती हैं। ऐसे में नए-नए चिन्हों का निर्माण हमारे हथेलियों पर होता रहता है। कई बार ये चिन्ह काफी शुभ होते हैं, जिसके चलते व्यक्ति को व्यापार और अन्य क्षेत्रों में काफी लाभ होता है। वहीं दूसरी तरफ कई मर्तबा ऐसे चिन्ह भी उभर आते हैं, जिसके चलते इंसान डिप्रेशन और तनाव का शिकार हो जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं लकीरों की उन स्थितियों के बारे में, जिसके चलते इंसान डिप्रेशन में चला जाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
हस्तरेखाएं - फोटो : Social media
यदि दोनों हथेलियों की त्वचा रूखी और खुरदरी हो गई है। इसके अलावा उंगलियों के आगे का हिस्सा नुकीला हो गया है और अंगूठे के आगे का आकार चपटा हो गया है तो ये साफ संकेत करते हैं कि व्यक्ति डिप्रेशन की स्थिति से गुजर रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
हस्तरेखाएं - फोटो : Social media
डिप्रेशन और मानसिक अस्थिरता का सीधा संबंध चांद के साथ जोड़ कर देखा जाता है। ज्योतिष शास्त्रों में इस बात का उल्लेख है कि डिप्रेशन और मानसिक विक्षिप्तता का कारण चांद होता है। इस वजह से व्यक्ति के हाथ में चंद्र पर्वत और मस्तिष्क रेखा की जांच जरूर की जानी चाहिए। अगर मस्तिष्क रेखा नीचे की और झुकी है, तो ऐसा व्यक्ति तनाव की स्थिति का शिकार हो सकता है।    

4 of 5
हस्तरेखाएं - फोटो : Social media
यदि हथेलियों पर चंद्र पर्वत पर क्रॉस का निशान बन रहा है तो ऐसे में व्यक्ति के डिप्रेशन में जाने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति अपराध भी कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हस्तरेखाएं - फोटो : Social media
मस्तिष्क रेखा यदि हथेली के बीच से नीचे की तरफ झुकी हुई हो और उसका मिलाप हृदय रेखा से हो रहा हो, तो ऐसे में व्यक्ति की मानसिक स्थिति खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें