हस्तरेखा
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यदि किसी जातक की हथेली में भाग्य रेखा धुंधली हो या शनि, बुध और गुरु दबा हुआ हो तो ऐसे जातक को धन संबंधी समस्याएं लगी रहती हैं। इन लोगों को व्यापार में भी धन हानि का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए जातक को मां बगलामुखी व मां लक्ष्मी की आराधना करनी चाहिए। इससे आपको कुछ ही समय में धीरे-धीरे धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलने लगता है।