आपने कई बार देखा होगा कि कुछ लोगों की किस्मत शादी के बाद चमक जाती है। क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है। दरअसल शादी के बाद साथी के ग्रह नक्षत्र भी व्यक्ति से जुड़ जाते हैं, जिसका प्रभाव उनकी जिंदगी पर दिखने लग जाता है। ऐसे ही अगर इस भग्यांक वाले व्यक्ति अपने जीवनसाथी के नाम से जो भी निवेश करते हैं या कारोबार करते हैं उनमें खूब लाभ मिलता है। इन्हें जब भी निवेश करना हो या कोई नया काम शुरू करना हो तब जीवनसाथी के नाम से काम शुरू करना चाहिए, फायदा होता है।
ये भी पढ़ें- इस वजह से लोग नीचे बैठकर करते हैं भोजन, फायदे से जुड़ा है कारण
विज्ञापन
2 of 5
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 2 वाले व्यक्ति आर्थिक मामलों में बड़े ही तेज होते हैं। यह हमेशा बचत करने की सोचते हैं। जरूरत के समय दूसरों से धन मांगने में भी यह संकोच नहीं करते, लेकिन जब धन वापस करने की बात आती है तो काफी आना कानी करते हैं। इन लोगों पर चन्द्रमा का प्रभाव रहता है, इसलिए शांत और भावुक व्यक्ति होते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
वैसे मन की चंचलता के कारण किसी कार्य में अधिक समय तक ध्यान केन्द्रित रख पाना इनके लिए कठिन होता है। इन्हें जीवन के 29 वें एवं 31 वें वर्ष में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है जबकि 25वां और 27वां वर्ष जीवन में कोई बड़ा बदलाव लाता है।
4 of 5
20वां और 28वां साल आर्थिक रूप से उन्नति प्रदान करने वाला होता है। इन वर्षों में इनकी जिंदगी में सुख के साधनों वृद्घि होती है। करियर की दृष्टि से इनके लिए गायन, लेखन, अध्यापन, दंत चिकित्सक, फैशन डिजाइनिंग और अभिनय जल्दी उन्नति प्रदान करने वाला होता है। जबकि व्यावसायिक तौर पर होटल, ठेकेदारी, पानी, पेय पदार्थ, पेट्रोलियम, ब्यूटी पार्लर से संबंधित कार्य करना फायदेमंद होता है।
ये भी पढ़ें- DIWALI 2017ः मां लक्ष्मी के घर आने पर दीपावली की रात दिखते हैं ये 4 जीव
अपनी जन्मतिथि को अंकों में लिख लीजिए। जैसे आपकी जन्मतिथि 25 नवंबर 1984 है तो इसे 2+5+1+1+1+9+8+4 लिखें अब इन्हें जोड़ लें प्राप्तांक 31 होगा। भाग्यांक 10 से कम होना चाहिए इसलिए 3+1 लिखेंगे। इनका जोड़ 4 प्राप्त होगा। यानी 25 नवंबर 1984 को जिनका जन्म हुआ है उनका भाग्यांक 4 होगा।