फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Numerology Predictions 2021: मूलांक 2 के जातकों के लिए वर्ष 2021 कैसा?

Sat, 26 Dec 2020 01:54 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अंक ज्योतिष 2021
वर्ष 2021 और मूलांक 2 
वर्ष 2021 का कुल योग 5 आता है। ज्योतिष शास्त्र में अंक 5 के स्वामी बुध ग्रह होते हैं। अगर किसी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की  2,11, 20 और 29  तारीख हो हुआ है तो उसका मूलांक 2 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार अंक 2 का संबंध चंद्रमा से होता हैं। वर्ष 2021 के 5 अंक के आधार पर मूलांक 2 के जातकों के लिए नया साल कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं।

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 | मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 | तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 

धनु राशिफल 2021मकर राशिफल 2021कुंभ राशिफल 2021 मीन राशिफल 2021

विज्ञापन

2 of 5
numerology
मूलांक 2 के लिए करियर
मूलांक 2 के जातकों के लिए 2021 का वर्ष कार्य-क्षेत्र में तरक्की के संकेत दे रहा है। नया व्यवसाय करने वालों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा और लाभ की भी प्राप्ति होगी। नौकरी कर रहे लोगों के लिए यह वर्ष नौकरी में मनचाहे अवसर लाएगा और मई से पहले प्रमोशन के भी अच्छे अवसर मिलेंगे। जो लोग मनचाही नौकरी की तलाश में हैं, उनको अप्रैल तक नई नौकरी मिलेगी और अपने ही बल पर बहुत कुछ नया कर दिखाने का भी अवसर प्राप्त होगा। 

विज्ञापन

3 of 5
numerology 2021
मूलांक 2 के लिए आर्थिक स्थिति
मूलांक 2 के जातकों के लिए वर्ष 2021 में धन की स्थिति बेहतर रहेगी। वर्ष के शुरुआती दिन घर खरीदने के लिए समय बेहतर रहेगा और आप अपने घर की साज-सज्जा में भी पैसा खर्च करेंगे। मई से सितम्बर माह के मध्य आप किसी जमीन में निवेश के बारे में न सोचें और  न ही शेयर बाजार में अधिक धन लगाएं। वर्ष अंत में आपका वेतन बढ़ने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी और आप अपने अधूरे कार्य भी पूरे कर पाएंगे। 
 

4 of 5
number
मूलांक 2 के लिए लव लाइफ
मूलांक 2 चंद्रमा का अंक है। आपके लिए वर्ष 2021 कुछ बदलाव लेकर आएगा। अगर आप अकेले हैं और आपका कोई साथी नहीं हैं तो वर्ष के शुरुआत में किसी से दोस्ती होगी और फिर यही दोस्ती प्रेम में बदल जाएगी। वैवाहिक लोगों के जीवन में भी आपसी प्रेम में वृद्धि होगी और अधिकतर समय आपसी बातचीत और बाहर एक-साथ घूमने में बिताएंगे। जुलाई के बाद अचानक रिश्तों में तनाव से मतभेद जैसी स्थिति उत्पन्न होगी । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
number 2
मूलांक 2 के लिए सेहत
वर्ष 2021 के शुरुआत में खांसी या कफ की समस्या रहेगी। अधिक कार्य की वजह से मानसिक तनाव रहेगा, जिससे अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आप खुद को अकेला न समझें और सबके साथ समय बिताने की कोशिश करें, जिससे मानसिक तनाव में भी कमी आएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें