वर्ष 2021 और मूलांक 1
वर्ष 2021 का कुल योग 5 आता है। ज्योतिष शास्त्र में अंक 5 के स्वामी बुध ग्रह होते हैं। अगर किसी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 1,10, 19 और 28 तारीख हो हुआ है तो उसका मूलांक 1 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार अंक 1 का संबंध सूर्य से होता हैं। वर्ष 2021 के 5 अंक के आधार मूलांक 1 के जातकों के लिए नया साल कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं।
मूलांक 1 के लिए करियर
मूलांक 1 के जातकों के लिए वर्ष 2021 कुछ संघर्ष भरा होगा, काफी मेहनत करने के बाद ही आपकी किसी काम में सफलता मिलेगी। यह वर्ष नए कार्य के लिए भी बेहतर रहेगा और आपके नए-नए लोगों से भी जुड़ेंगे, जिससे लाभ के साथ आय में भी बढ़ोतरी के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी कर रहे लोगों के लिए वर्ष मिला जुला रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में अप्रैल और अगस्त के माह में बहुत सावधानी बरतें।
विज्ञापन
3 of 5
numerology 2021
मूलांक 1 के लिए आर्थिक स्थिति
2021 का वर्ष अंक 1 के जातकों के लिए धन को लेकर बढ़िया रहने वाला होगा। इस वर्ष आप जहां एक तरफ मनोरंजन पर पैसा खर्च करेंगे तो वहीं धन भी दिलाएगा। इस वर्ष शिक्षा और यात्राओं के माध्यम से धन का आगमन होगा। व्यापारियों के लिए और फाइनेंस के काम में भी लाभ मिलेगा। धन लाभ के लिए मार्च, मई, जून, अक्टूबर और दिसंबर का महीना बहुत ही बेहतर रहेगा।
4 of 5
number
मूलांक 1 के लिए लव लाइफ
मूलांक 1 के जातकों के लिए यह वर्ष 2021 प्रेम करने के लिए बहुत रोमांटिक रहने वाला है। वैवाहिक लोगों के लिए यह वर्ष उनके जीवन में नए साथी की दस्तक दे सकता है। वर्ष के अंत में आपका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के लिए यह साल अनुरूप रहेगा।
मूलांक 1 के लिए सेहत
मूलांक 1 के जातकों के लिए सेहत बढ़िया रहेगा हालांकि कुछ समय के लिए आपके पेट में समस्या हो सकती हैं। इस वर्ष जनवरी, अप्रैल और अगस्त माह में वाहन से दुर्घटना के आसार बन रहे हैं, बहुत ही आराम से वाहन चलाएं।