फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का अंक ज्योतिष: शनिवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा, यहां जानें

Sat, 09 Mar 2024 07:25 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
9 मार्च का अंक ज्योतिष - फोटो : Amar Ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
इस समय आपको घर पर ध्यान की जरूरत है। आप धन को लेकर तंगी महसूस कर सकते हैं। अपने सभी निर्णयों का पूरी तरह से रिसर्च करें। 
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
आज आपके प्रयास आपको नाम और प्रसिद्धि दोनों दिला सकते हैं। आपका जबरदस्त रवैया आपके साथ काम करने वालों को भी प्रभावित करेगा। आप आज अथक काम करेंगे और इसका परिणाम भी शानदार होगा। छोटी-छोटी सफलताओं से खुश न हों, बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करें।
शुभ अंक- 17 
शुभ रंग- हरा

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
कोई कानूनी मामला आपको यात्रा के लिए मजबूर करेगा। छोटे भाई/बहन को आपकी मदद की ज़रूरत होगी या वो आपकी मदद करेंगे। साथ ही आज आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम

 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
बहुत दिन बाद मैसेज, फोन या ईमेल के माध्यम से अपने से छोटों से बातचीत हो सकती है। नए अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं और यात्रा का भी योग है। खुद पर विश्वास रखें और अपने दिमाग के रचनात्मक विचारों को शेयर करें। 
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
आज अकेले में कुछ समय बिताएं, इससे आप हर समस्या का हल प्राप्त करेंगे। आज के दिन आपको कुछ को नैतिक और कानूनी मुद्दों से निपटना पड़ सकता है। भ्रमण पर जाने से पहले योजना बना लें। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- नारंगी 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
आज के दिन अगर कोई निर्णय लेते हैं तो अपने पार्टनर के ज्ञान और अनुभव पर भरोसा करें। आपकी भलाई और कड़ी मेहनत का फल आपको आज मिलेगा। रास्ते में कई मुश्किलें आएंगी किंतु अपने साहस को कम न होने दें। 
शुभ अंक- 25 
शुभ रंग- लाल

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
आज खुद अपनी देखभाल करें और बुराईयों से बचें। आज आप जीवन की सुंदरता का मज़ा लेने के मूड में हैं। अपने दोस्तों और परिवार के साथ रहेंगे और जीवन के अच्छे पलों को याद करेंगे।शुभ अंक- 29
शुभ रंग- बैंगनी

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
आज के दिन आप समान विचारधारा वाले लोगों के साथ कोई चर्चा करने वाले हैं। आप अपने दोस्तों के साथ सामाजिक कल्याण की योजना भी बना सकते हैं। अपने सपनों को पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
किसी खरीदारी या बिक्री के बारे में कोई बड़ा निर्णय आपके दिमाग में है तो पहले अपने परिवार से सलाह लें। व्यापारिक बैठक में आपकी आवश्यकता हो सकती है, क्योंकि कुछ मामले आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें