फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का अंक ज्योतिष: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 28 Jan 2024 07:46 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
28 जनवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
हाल ही में हुआ कोई नुकसान आपके दुःख का कारण बन सकता है। बुरे और जोखिम भरे व्यवहार से बचें क्योंकि यह आपके अपमान या ख़राब स्वास्थ्य का कारण बनेगा। दोस्तों के साथ सामाजिक बातचीत का आनंद लें। 
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
आने वाले दिनों में अच्छा भाग्य आपका इंतजार कर रहा है। आपके लिए आज का दिन जबरदस्त रहेगा। आपके कल्पनाशील, खोजपूर्ण और रोमांटिक विचार आपको प्रेरित करते है। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
उबाऊ और थका देने वाले कामों को छोड़ें व कुछ रोमांचक और मनोरंजक काम करें। जीवन का सबसे खूबसूरत लम्हा वही होता है जब आपका परिवार आपको दोस्त समझने लगे और आपके दोस्त आपको अपना परिवार।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
घर में हो रहे झगड़ों के कारण आप फंसा हुआ सा महसूस करेंगे। पति या साथी के साथ बात करना हर समस्या को हल करने के अच्छा तरीका है। बड़े पैमाने पर निर्णय लें। काम पर, अपने परिश्रम के फल का और सकारात्मक प्रतिक्रिया का आनंद लें। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
आत्मनिरीक्षण के लिए आज का दिन उपयुक्त है और यह मुख्य मुद्दों पर ध्यान देने और परिवार व गतिशील दुनिया के बीच में संतुलन बनाने से संभव होगा। अपने स्वाथ्य पर ध्यान दें और आराम करें।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
जो लोग आप पर निर्भर हैं वो आपकी चिंता कर सकते हैं। कड़ी मेहनत करें और आने वाले दिनों में आपको अच्छा भाग्य मिलेगा। अगर आपके परिवार या प्रियजनों को आपकी ज़रूरत हैं तो उनके आराम को प्राथमिकता दें। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
लोग आपकी संगति का आनंद लेते है और आज आपकी काम के प्रति कुशलता की मांग रहेगी। अपने उज्ज्वल विचारों से आप अपनी ही नहीं बल्कि अन्य लोगों की समस्याओं को भी हल करेंगे। 
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
एक पेशेवर नुकसान आपको चिंतित कर सकता हैं। ब्रेक के कर थोड़ा मज़ा लें। साथी या बच्चों के साथ मनोरंजन आपके मूड को हल्का कर देगा। जोखिम भरे कामों से बचें और बुजुर्गों से सलाह लें। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
उन संबंधों में कूटनीतिज्ञ बनें जो अभी आपके तनाव का कारण हैं। इस समय जब आप अपनी प्राथमिकताओं पर पुनर्विचार करेंगे तो आपको कार्य की उपलब्धियां और प्रियजनों के साथ बिताया अच्छा समय ही याद आएगा ।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें