फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का अंक ज्योतिष: मंगलवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा, यहां जानें

Tue, 27 Feb 2024 07:24 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
27 फरवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
स्वास्थ्य या आर्थिक चिंताएं अभी आपको परेशान कर सकती है, जिससे आप बंधा हुआ या सीमित महसूस कर सकते हैं। अपने विश्वासों के बारे में पूरा ज्ञान प्राप्त करने के लिए यात्रा करें। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2  
अपनी देखभाल के लिए समय निकालने क्योंकि बदलाव अभी निश्चित है। तंदुरुस्ती को प्राथमिकता दें। आज आपको व्यक्तिगत प्रयासों से शानदार परिणाम मिलेंगे। 
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
कड़ी मेहनत और योगदान के लिए आपको तारीफ मिल सकती है। अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें और भावनाओं पर नियंत्रण रखें। खुश रहें और दूसरों भी भी खुश रखें।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
हाल ही में हुआ कोई नुकसान आपके दुःख का कारण बन सकता है। बुरे और जोखिम भरे व्यवहार से बचें क्योंकि यह आपके अपमान या ख़राब स्वास्थ्य का कारण बनेगा। दोस्तों के साथ सामाजिक बातचीत का आनंद लें। 
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5  
आने वाले दिनों में अच्छा भाग्य आपका इंतजार कर रहा है। आज लोगों से मिलने-जुलने का दिन है। आप खुश रहेंगे और इन सुखद क्षणों का मज़ा लेंगे। अच्छी तरह से सुख का अनुभव करने के लिए अपने उत्साह को बनाये रखें। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
घर में हो रहे झगड़ों के कारण आप फंसा हुआ सा महसूस करेंगे। पति या साथी के साथ बात करना हर समस्या को हल करने के अच्छा तरीका है। बड़े पैमाने पर निर्णय लें। 
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
काम पर अपने परिश्रम के फल का और सकारात्मक प्रतिक्रिया का आनंद लें। माता-पिता का स्वास्थ्य आज चिंता का विषय हो सकता है। अपने मामलों को स्वयं सुलझाने की कोशिश करें।
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
जो लोग आप पर निर्भर करते हैं वो आपकी चिंता कर सकते हैं। कड़ी मेहनत करें और आने वाले दिनों में आपको अच्छा भाग्य मिलेगा। अगर आपके परिवार या प्रियजनों को आपकी ज़रूरत हैं तो उनके आराम को प्राथमिकता दें। 
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
अपना और दूसरों का आदर करना आज आपको सम्मान दिलाएगा। दूसरों के प्रति संवेदनशीलता और उदारता आपको सबके आंखों  का तारा बना देगी। आपके सितारे समारोह या यात्रा की तरफ भी इशारे कर रहे है।
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें