फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 26 जून 2021: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 26 Jun 2021 08:23 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
अंक - 1
आज परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। यात्रा का योग है। बच्चों के साथ छुट्टियों को लेकर प्लान करेंगे। गले की परेशानी बढ़ेगी। सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक हानि हो सकती है।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

3 of 10
अंक – 2
कार्यक्षेत्र में आपका प्रयास आज रंग लाएगा। ससुराल से फायदा मिल सकता है। परिवार और मित्रों का साथ मिलेगा। नौकरी की कॉल आ सकती है। माता का साथ भाग्यवर्धक होगा। 
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - लाल

4 of 10
अंक - 3
आज भाग्य आपका साथ देगा। नौकरी में तरक्की हो सकती है। धन का लाभ हो सकता है। कार आदि खरीद सकते हैं। एक्साइटमेंट में सेहत का ख्याल रखें। अकस्मात् यात्रा करनी पड़ सकती है। 
शुभ अंक - 2
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

5 of 10
अंक – 4
वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है। घर—परिवार से जुड़े फैसले सोच—समझ कर लें। पीठ का दर्द परेशान कर सकता है। नौकरी में ट्रांसफर या स्थान परिवर्तन हो सकता है। व्यर्थ के खर्चो से बचें।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – गोल्डन
विज्ञापन

6 of 10
अंक - 5
आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। सरकारी क्षेत्र में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। अपनी बुद्धि का उपयोग कर उलझे हुऐ कामों को सुलझायें। 
शुभ अंक – 16
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

7 of 10
अंक - 6
कार्य-व्यापार में तेजी आएगी। अपने हौसलों से रूके हुए काम पूरे करेंगें। जीत के साथ आज आपकी मेहनत रंग लायेगी। विद्यार्थी विद्या के क्षेत्र में अच्छा करेंगे। तकनीकी ज्ञान के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक – 20
शुभ रंग – लेमन

8 of 10
अंक - 7
घर में सुख शांति रहेगी। शत्रुओं से सावधान रहें, आपको हानि पहुंचा सकते हैं। सरकार से फायदा मिलेगा। बॉस से रिश्ता बेहतर होगा।  
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – हरा

9 of 10
अंक – 8
घऱ में परिजनों के साथ कीमती समय बीतेगा। पार्टनर से गिफ्ट मिल सकता है। संतान का विदेश गमन हो सकता है। अपनी नीतियों में थोड़ा बदलाव लाएं। भावनात्मक निर्णय आवेश में आकर न लें। 
शुभ अंक - 2
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
आज व्यापार या कार्यस्थल में नये अवसर मिलेंगे। अपने कार्य को जिम्मेदारी से करें। परिवार का सहयोग कम मिलेगा। हालांकि आप स्वयं ही चुनौतियों को पार करने में सक्षम होंगे।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें