फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 25 जून 2021: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 25 Jun 2021 06:20 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
अंक - 1
लंबित पड़े सरकारी काम पूरे होंगे। व्यापार में नया निवेश करेंगे तो लाभ हो सकता है। अचानक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आपके जीवन में प्रेम का प्रवेश होगा। 
शुभ अंक - 9
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

3 of 10
अंक – 2
धन मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक वातावरण थोड़ा तनावपूर्ण रहने की उम्मीद है। आपको धैर्य व संतोष से काम लेना चाहिए। स्थान परिवर्तन होने का चांस है। अच्छी सेहत के लिए जीवन शैली बदलने की जरूरत है। 
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - नीला

4 of 10
अंक - 3
प्रॉपर्टी खरीदते वक्त कागजी कार्यवाही को ध्यानपूर्वक पढ़कर कार्य करें। अनैतिक सम्बन्ध आपके पारिवारिक रिश्ते को खराब कर सकता है। शादीशुदा जीवन में तनाव भरा वातावरण बना रहेगा। 
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

5 of 10
अंक – 4
आज कार्यक्षेत्र में सफल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। मित्रों की मदद के लिए हाथ बढ़ाएंगे। लोग आपकी राय मान सकते हैं। बच्चे आपके जीवन में खुशी की चमक लाएंगे। पति-पत्नी में मनमुटाव की स्थिति सुधर सकती है।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
अंक - 5
आज दिन सामान्य रहेगा। परिजनों से अशुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार एवं कारोबार में संभल कर निर्णय लें नहीं तो हानि होने की संभावना है। नौकरी–पेशा लोगों के बॉस खुश रहेंगे। लव लाइफ में ताजगी आएगी।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – लेमन
विज्ञापन

7 of 10
अंक - 6
आज आप ऐसे लोगों से मिलने से बचें जो आपके मानसिक सोच को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यात्राएं निश्चित होंगी। यात्रा से लाभ मिलेगा। कामकाज में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम विपरीत आएंगे।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – पीला

8 of 10
अंक - 7
आज का दिन शुभ है। शत्रु से विजय प्राप्त हो सकती है। खान-पान में सावधानी रखें नहीं तो पाचन संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। जीवनसाथी से सम्बन्ध सुधरेंगे। 
शुभ अंक - 9
शुभ रंग – गोल्डन

9 of 10
अंक – 8
आज आपको कार्य में सफलता अवश्य प्राप्त होगी। बच्चों की तरफ से थोड़ा निराश जरूर होंगें, लेकिन अंत में खुशी मिलेगी। किसी से बिना बात की बात न करें। पत्नी का सहयोग विकास के मार्ग को आगे बढ़ाएगा।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
शारीरिक रूप से थकान हो सकती है। यात्राएं निश्चित होंगी। यात्रा से लाभ मिलेगा। कामकाज में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम विपरीत आएंगे। 
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें