फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का अंक ज्योतिष: रविवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा, यहां जानें

Sun, 25 Feb 2024 07:21 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
25 फरवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
अगर ज़रूरी हो, तो अपनी सेहत और व्यवसायिक जीवन को प्राथमिकता देने के लिए ब्रेक लें। आपके प्रयासों और प्रतिभा को पहचान मिल रही है। रैंक में विकास और प्रतिष्ठा का पूरा मज़ा उठाएं।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आज अच्छा समय आपका इंतज़ार कर रहा है। आज के दिन को यादगार बनाने के लिए परिवार और बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करें। आप जीवन को सहजता से लेंगे और अनावश्यक मामलों से दूर रहेंगे।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
यह समय आपके लिए शुभ है। आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है। शिक्षक या सलाहकार यात्रा में आपको कंपनी देंगे। यह अपने विश्वासों का मूल्यांकन करने और नई संभावनाओं को देखने का शानदार अवसर है।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
आज अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकाल कर घर के मामलों को हल करेंगे। निजी और व्यवसायी जीवन के बीच में संतुलन बनाये रखें। अपने लिए भी समय निकालें। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं विचलित कर सकती हैं। मार्गदर्शन के लिए पारिवारिक इतिहास को जांचें। सोच समझ कर निवेश करें। काम में आपकी प्रतिभा मूल्यवान है। यदि छोटा या अपमानित महसूस कर रहे हैं तो जल्द ही पासा पलटेगा।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
आपके ग्रहों के अनुसार आज के दिन ऐसी परिस्थिति पैदा हो सकती है जब एक तरफ आप अपने प्रियजनों को ठेस नहीं पहुँचाना चाहते किंतु आपका अधिक बोलना किसी दूसरे का दिल दुख सकता है। 
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
कोई क़ानूनी मामला या शायद एक योजना, अनुबंध, खरीद या शादी समारोह आपके विचारों में हैं। आपको किसी व्यपारिक डील की मीटिंग  के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
आज आपका सामना वित्तीय अनिश्चितता से होगा। आय और खर्च के असंतुलन को भांप कर उचित निर्णय लें। धन की कमी जहाँ असुरक्षा पैदा कर सकती है, वहीँ धन की अधिकता विलासिता की ओर ले जा सकती है। 
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
यात्रा में जटिलता जैसे दुर्घटना या चोट से आप कानूनी चिंताओं का सामना करेंगे। उस रहस्य को शेयर करें जो आपको परेशान कर रहे हैं। मेहनत करें जिससे आपको अप्रत्याशित अवसर मिल सकते हैं।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें