फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 मार्च का अंक ज्योतिष: जानें रविवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 24 Mar 2024 06:33 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
ank jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1
अभी आप आत्मनिर्भर महसूस कर रहे हैं। अकेले रहने के लिए समय निकालें। पारिवारिक चिंताएं, जो शायद दादा दादी से जुडी हुई हैं, आपके दिमाग में होंगी। आराम करें और सपने या अपनी अवचेतना द्वारा प्रदान किए गए ज्ञान को देखें। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
आपका करिश्मा ऐसा है कि आप आसानी से दोस्त बना सकते है। अभी बनाये गए संबंध हमेशा आपके साथ रहेंगे और आपकी मदद करेंगे। काम और कैरियर के बारे में निर्णय लेने के लिए यह समय उचित नहीं है। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
हाल में मिली सफलता या आमदनी के नए स्रोत के माध्यम से धन मिलेगा। इस धन का सोच समझ कर प्रयोग करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है। डॉक्टर में पास जाना भी आवश्यक हो सकता है। 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
सामाजिक कार्यों का आनंद लें लेकिन एकांत और आत्मनिरीक्षण के लिए समय निकालें। आज आपका व्यक्तित्व और प्रभाव लोगों को हैरान कर सकता है। दूसरों से बातचीत कर के आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
आज आपका मूड पार्टी करने का है तो इस समय का मज़ा लें और जमकर मौज़ करें। आप अभी पदोन्नति और वेतन की बढ़ोतरी के लिए तैयार हैं। आपके आसपास के लोग आपको आकर्षक और प्रतिभावान समझ रहे हैं। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
अपनी उपलब्धियों की पहचान पाने के लिए आज के महत्व का मज़ा लें। रिश्तों को लेकर हमेशा सतर्क रहें। कड़ी मेहनत करें और सफलता की रोशनी से जीवन को चमकाएं । अपने निजी कामों में व्यस्त रहेंगे और रिश्तों में शांति चाहेंगे। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
कार्य में मिली सफलता आपको यात्रा का मौका दे सकती है। पिता जैसा कोई व्यक्ति, बॉस या अन्य आपको यात्रा में कंपनी देंगे। कुछ जटिलताओं का सामना करना पड़ेगा है, लेकिन नयी संभावनाओं का मज़ा लें। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
नए निजी और व्यावसायिक संबंधों के लिए भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए समय अच्छा हैं। अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करे। कल्पना करना और काम टालना छोड़ें। आपका परिश्रम ही आपको सफलता दिलाएगा।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आज अधिकतर समय धन के मामलों को निपटाने में बीतेगा। किसी भी तरह की वित्तीय अटकलों से बचें। आय से ज्यादा खर्च होने की संभावना है इसलिए थोड़ी समझदारी से काम लें। 
शुभ अंक- 1 8
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें