फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 24 मार्च: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 24 Mar 2021 07:02 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
आज परिवार के साथ समय का आनंद ले सकते हैं। स्त्री का सहयोग जीवन की दिशा बदल सकता है। दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आया है। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आपको परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – सुनहरा


विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
अध्ययन में रूची बढ़ेगी। अपने प्रियतम से आप नाराज हो सकते हैं। रूठने-मनाने के सिलसिले चलते रहेंगे। इन्टरव्यू की काल आ सकती है। पूरी तैयारी के साथ जाएं।। बॉस और पत्नी आपसे खुश रहेंगे।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग - गहरा लाल

4 of 10
number
अंक - 3
आज घर की जरूरतों का सामान खरीद सकते है। विलासता भरा दिन है। घूमने, मूवी और सोशल मीडिया पर अधिक समय बीतेगा। 
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – हल्का हरा 
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
आज विवाह का योग बनता नजर आ रहा है। आपकी विद्या हासिल करने की लालसा पूरी हो सकती है। धन में वृद्धी तय है।ज्वैलरी शपिंग का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
आज आपको अपनी गलतियों का ध्यान रखना चाहिए। किसी भी प्रकार की गलत आदत उजागर हो सकती है। व्यर्थ की वस्तु की शॉपिंग में धन व्यय हो सकता है।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – नांरगी 
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
आज नौकरी में आपको आत्मविश्वास दिखाने की जरूरत होगी।  व्यापार में पार्टनरशिप से आपको लाभ मिलेगा। बहुत सी नकारात्मक बातें सामने आयेंगीं लेकिन आपकी हिम्मत के कारण सभी प्रकार की परेशानियों से निकल जाएगें।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – हरा

8 of 10
number
अंक - 7
आज नए रिश्ते बन सकते हैं। माता का सहयोग आपकी परेशानी को कम करेगा। साज सज्जा, व्यूटीपार्लर में खर्चा होना तय है। घर का सामान खरीद सकते हैं। उतावलापन में कोई भी निर्णय न लें हानि होने की सम्भावना है।
शुभ अंक - 7
शुभ रंग – नीला

9 of 10
number
अंक – 8
आज निवेश आपको लाभ मिल सकता है। राजनीति में शौक है या कार्यरत हैं तो सही प्लानिंग आपकी आय में वृद्धि ला सकती है। बच्चों के एडमिशन के लिए चिंतित न हो। संतान सुख में वृद्धि होगी।
शुभ अंक - 19
शुभ रंग – केसरी
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आज आप संशय में गलत निर्णय ले सकते हैं। सम्पत्ति के चले आ रहे कोर्ट-कचहरी के केस सुलझ सकते हैं। विवाहित जीवन में कठिनाईयां आ सकती है। अनैतिक प्रेम संबंध आपकी छवि को खराब कर सकते हैं।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें