फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 23 मार्च: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 23 Mar 2021 04:52 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
आज दिन सामान्य बीतेगा। आज आप आशावादी बने रहेंगे। अटके हुए कार्य तो बनेंगें, लेकिन साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। संतान की तरफ से आपको खुशखबरी मिलेगी। जमीन-जायदाद को खरीदने से पूर्व कागज को ध्यान से पढ़ें।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
आज किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में समय बीत सकता है। भौतिक आवश्यकताओं की वस्तुएं जरूरतमंद व्यक्तियों को दान दें। सगे-संबंधियों से अच्छा सम्पर्क अच्छा रहेगा।
शुभ अंक - 13
शुभ रंग - सुनहरा

4 of 10
number
अंक - 3
परिवार में परिजनों के साथ अनबन हो सकती है। किसी रिश्तेदार के साथ आप व्यस्त रह सकते हैं। दैनिक उपयोग की कोई वस्तु आप इस समय खरीद सकते हैं। कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है। स्किन संबंधी समस्या बढ़ सकती है। 
शुभ अंक - 10
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
जीवनसाथी के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बातचीत होगी। घर में कोई शुभ व मांगलिक कार्य हो सकते हैं। हालांकि काम को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। 
शुभ अंक – 16
शुभ रंग – वायलेट
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
कार्यक्षेत्र में तरक्की का अवसर मिलेगा। संतान की शिक्षा व करियर पर बड़ा निवेश हो सकता है। फिजूल खर्ची पर नियंत्रण रखनें की कोशिश करें। प्रेम संबंध में आपके साथ धोखा हो सकता है।
शुभ अंक – 24
शुभ रंग – क्रीम।
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
आज किसी पुराने मित्र से मिलकर पुरानी यादें ताजा होंगी। अपने बच्चों के प्रति आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ हंसते-खिलखिलाते समय बितेगा।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग – हल्का हरा

8 of 10
number
अंक - 7
पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। पुराने वाहनों पर ज्यादा खर्च न करें नहीं तो आपको नुकसान होगा। प्रेम-संबंध उजागर हो सकते हैं। जिससे परिवार में तनाव आ सकता है। 
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – लाल

9 of 10
number
अंक – 8
आज अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। वाहन को सावधानीपूर्वक चलाने की आवश्कता है।  व्यापार अथवा व्यवसाय में किसी पर अधिक भरोसा करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। प्रेमी अथवा प्रेमिका में हल्की-फुल्की तकरार हो सकती है।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग – सुनहरा
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
कार्यक्षेत्र में सीनियर्स आपके कार्य की तारीफ करेंगे। आपकी क्षमता आपको समाज में खास पहचान दिलाएगी। परिवार के साथ किसी अच्छी जगह खाने पर जा सकते हैं। 
शुभ अंक –18
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें