Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
अंक 1
आपका ध्यान अभी नेटवर्किंग और दूसरों के साथ जुड़ने की तरफ है। अभी आपके पास धन की अधिकता हो सकती है किंतु लापरवाही या फिजूल खर्ची से बचें। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
अपने भविष्य के बारे में सोचने के लिए समय अच्छा हैं। आज आप लोगों से बातचीत कर के अपनी योजनाओं के बारे में बताएंगे। अगर आप पुरुष हैं तो किसी खास महिला से भावनात्मक संबंध बनेंगे। शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
दिल के मामले अभी पेचीदा साबित हो सकते हैं। कोई रिश्ता खत्म हो सकता है। बदलाव को स्वीकार करें और नए अवसरों का मज़ा लें। यह एक पल है जब आपके नेतृत्व कौशल सच में चमकेंगे। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
आज धन और संपत्ति आपके लिए एक मुद्दा रहेगा। महत्वपूर्ण निवेश और धन सम्बन्धी अन्य मामलों के लिए अभी सही समय नहीं आया है। आपने खर्चों पर ध्यान दें और समझदारी से पैसों का प्रयोग करें। शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
पिता के जैसा कोई व्यक्ति यात्रा में आपको कंपनी दे सकता हैं। अपने विश्वासों को टटोलने के लिए इस समय का प्रयोग करें। जल्द ही एक नए करियर का अवसर पैदा होगा। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
अचानक मिले अच्छे भाग्य का आनंद लें। कोई नयी शुरुआत करने के लिए आज का समय सर्वोत्तम है। बिना सोचे समझे समस्या को सुलझाने की कोशिश न करें। शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
आज आपकी ऊर्जा बहुत अधिक रहेगी इसलिए किसी भी परिवर्तन से पहले सोचे। वह इंसान कभी सफल नहीं होता जो रास्ते पर नहीं बाकि उसमे आने वाली दिक्कतों के बारे में सोचता है। शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
अपनी चिंताओं को आवाज़ दें और इससे आपकी असहाय या अनसुना बनने की भावना कम होगी। विरासत या आय का कोई एक नया स्रोत आपको जल्द ही मिलने वाला है। शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल
अंक 9
अपनी अच्छी देखभाल करें और बुराईयों से बचें। अत्यधिक आत्मनिर्भरता और लालसा आज का मूलमंत्र है। आज आप में से कुछ अपने दिल और दिमाग में विरोधाभास महसूस कर सकते है। शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी