Ank Jyotish Numerology Predictions 22 December 2020
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक- 1
आज तनाव अधिक रहेगा जिस कारण से किसी से बहस हो सकती है। व्यापार व नए कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। मन में धार्मिक उत्साह व जोश रहेगा। किसी निकट रिश्तेदार से दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। बच्चों से संबंधित कोई चिंता रहेगी। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
3 of 10
number
अंक- 2
आज आपकी सकारात्मक सोच, परिश्रम रंग लाएगी। जो भी कार्य आज आप शुरूआत करेंगे पूर्ण होने की संभावना है। प्रेम संबंधो के लिए दिन अच्छा है और शादी योग्य बच्चों की सगाई हो सकती है। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन
4 of 10
number
अंक- 3
आज अपने करियर में नई संभावनाओं को तलाशने के लिये यात्रा करेंगे, साथ ही धार्मिक स्थान पर घूमने-फिरने का भी कार्यक्रम बना सकते हैं। विद्यार्थियों को वीजा पासपोर्ट आदि की समस्या आ सकती है। शुभ अंक- 22
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक- 4
आपके लिए अच्छा दिन है। संतान की शिक्षा व करियर पर धन खर्च हो सकता है। कारोबार से जुड़ी हुई परेशानी समाप्त हो सकती है। आपको अधिक मात्रा में लाभ हो सकता है। आर्थिक रूप से आप संपन्न रहेंगे। शुभ अंक- 16
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक- 5
आज के दिन आप कोई भी निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेंगे। कुछ नए कार्यों की प्रेरणा आपको प्राप्त हो सकती है। आपके सहकर्मी नरमी से पेश आएंगे, परंतु घर में पति-पत्नी या परिवार में झगड़े की स्थिति बन सकती है। शुभ अंक- 6
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक- 6
आज परेशानी बढ़ सकती है, जिसमें आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो सावधान रहें, दुर्घटना की आशंका है। परिवार के प्रति आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। शुभ अंक- 23
शुभ रंग- लाल
8 of 10
number
अंक- 7
आज आप अपने काम को आनन्द, उत्साह व जोश से निपटाएंगे। परेशान लोगों की मदद करेंगे। आपको परिवार की जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। आप सही मूल्यों पर जोर देंगे। खर्च भी बढ़ सकता है। शुभ अंक- 20
शुभ रंग- पीला
9 of 10
number
अंक- 8
समाज में यश की प्राप्ति होगी। शत्रु पक्ष से आप चिंतित रह सकते हैं। शाम तक शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। अपना जीवन शानदार तरीके से व्यतीत करेंगे। परिवार एवं संतान से खुशी प्राप्त होगी। शुभ अंक- 14
शुभ रंग- गुलाबी
अंक- 9
आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गलत लोगों की संगत में आ सकते हैं, जिससे आपके मन पर भी गलत असर पड़ेगा। आप बुद्धिमता से धन एवं सुख साधनों को प्राप्त करने में समर्थ रहेंगे। परिवार के साथ अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- वायलेट