फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष 21 दिसंबर: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 20 Dec 2020 02:19 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions 21 December 2020
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।



 

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 | मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 | तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 

धनु राशिफल 2021मकर राशिफल 2021कुंभ राशिफल 2021 मीन राशिफल 2021

विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक- 1 
शत्रुओं से सावधान रहें। आज समय की गति आपके पक्ष में रहेगी। प्रियजनों को आकर्षित करेंगे। समय शानदार रहेगा। आप उच्च शिक्षा, शोध में भाग ले सकते है। घर में थोड़ा अशांति का वातावरण रह सकता है।
शुभ अंक- 10  
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2
आप आज ऊर्जावान रहेंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिये हर संभव प्रयास करेंगे। संतान की तरफ से चली आ रही चिंताएं बढ़ सकती हैं। वैवाहिक जीवन में थोड़ी समस्याएं आएंगी। प्रेमीजन अपने पार्टनर की देखभाल करेंगे।
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- नीला

4 of 10
number
अंक- 3
नई नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको उम्मीदों के मुताबिक परिणाम अच्छे मिल जाएंगे। मीडिया एवं बैंकिंग से जुड़े लोगों की सराहना होगी। आप खुद को ऊर्जा एवं आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे। रोमांटिक संबंध मधुर रहेंगे। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- वायलेट
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4 
आज आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। बच्चों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता हैं। माता-पिता के बीच होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिल सकता हैं। आप कुछ अनसुलझे प्रश्नों में उलझ सकते हैं।
शुभ अंक- 20 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5 
अपनी सेहत का ध्यान रखें। आने वाले भविष्य की योजना पर पति-पत्नी को मिलकर विचार करना चाहिए। व्यापारिक स्थिति को सही आंकलन की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6 
आज आपको लाभ की प्राप्ति होगी। व्यापारी वर्ग अपने व्यापार की तरक्की के लिए पुरजोर प्रयास करें, सफलता प्राप्त कर सकते है। परिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता हैं। काम की व्यस्तता के चलते घर-परिवार पर ध्यान कम दे पाएंगे।  
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- नीला

8 of 10
number
अंक- 7 
आज आप अपने कार्य से संतुष्ट रहेंगे। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। अपनी तरफ से हर समस्या का हल शांतिपूर्ण तरीके से खोजेंगे। आपका जोर धन संबंधी मामलों पर रहेगा। समारोह एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। 
शुभ अंक- 24 
शुभ रंग- सिलवर

9 of 10
number
अंक- 8 
कोई भी फैसला लेने से पहले उसपर दोबारा विचार अवश्य करें। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय हानि का कारण बनेगा। यात्रा सार्थक होगी और आपकी प्रशंसा होगी। बच्चे व पत्नी के लिए समय निकालकर आनंद महसूस करेंगे।   
शुभ अंक- 12  
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक- 9
आज अपने करीबी दोस्तों का जरूर ख्याल रखें। भाई-बहन के प्यार में असीमित वृद्धि होगी। पति-पत्नी आपस में सामंजस्य नहीं बिठा पाएंगे और किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।   
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें