फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का अंक ज्योतिष: जानें मंगलवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 19 Mar 2024 07:41 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
19 मार्च का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
अपने निजी कामों में व्यस्त रहेंगे और रिश्तों में शांति चाहेंगे। पुरानी यादों को पीछे छोड़ कर जीवन का मज़ा लें। भविष्य के बारे में सोच कर योजना बनाएं। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
उत्साह के बाद अभी यह समय अकेले रहने का है। अतिरिक्त आराम करके आप यारी-दोस्ती की व्यस्तताओं से खुद को तरो-ताज़ा करेंगे। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
उन बुजुर्गों के साथ समय बिताएं जो आपको आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि प्रदान करें और पाखण्ड से बचें। नए निजी और व्यावसायिक संबंधों के लिए भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए समय अच्छा हैं। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करे। कल्पना करना और काम टालना छोड़ें। आपका परिश्रम ही आपको सफलता दिलाएगा। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
सांसारिक लक्ष्य आपको आकर्षित कर रहे हैं। जहाँ भी आप जाते हैं, पार्टी भरा जीवन जी रहे हैं।हाल के दिनों में मिली सफलता का मित्रों और परिवार के साथ आनंद लें लेकिन सावधानी ज़रूर बरतें। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
आज अधिकतर समय धन के मामलों को निपटाने में बीतेगा। किसी भी तरह की वित्तीय अटकलों से बचें। आय से ज्यादा खर्च होने की संभावना है इसलिए थोड़ी समझदारी से काम लें। 
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
आपके पद में बदलाव आपके काम को भी बदल सकता हैं। अपने काम में आपको अधिक अधिकार प्राप्त होंगे। आपका नेतृत्व मूल्यवान और ज़रूरी है। उस सम्मान का आनंद लें जो दूसरे अभी आपको दे रहे हैं। 
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा को महसूस करेंगे। अधिक उत्साह में आ कर कोई भी फैसला करने से बचे। आज का दिन आप में कुछ अंदरूनी और बाहरी परिवर्तन ले कर आएगा। 
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
यह समय आपके लिए शानदार है। क़ानूनी मामले आपके पक्ष में हैं। आपको अपने सलाहकार या पिता के साथ विदेश यात्रा का मौका मिलेगा। 
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें