फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का अंक ज्योतिष: जानें सोमवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 18 Mar 2024 07:24 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
18 मार्च का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1
आमदनी में नुकसान आपको परेशान कर सकता है। सामाजिकता से ब्रेक लेना भी आपके लिए सहायक होगा। जवाबों के लिए अपने अकेलेपन और शांति का प्रयोग कर सकते हैं।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग-  नारंगी
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2  
यह समय अपनी ताकत और कमजोरियों को आंकने का है। पूर्णतावादी और प्रतिभावान दो ऐसे शब्द हैं जो आप पर पूरी तरह से सही बैठते है। 
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
आज का दिन अतिरिक्त जिम्मेदारियों, छोटी यात्राओं, फोन कॉल, ईमेल और अन्य संचार के साधनों में बीतने वाला है। नए संबंध भी बनेंगे।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
किसी नजदीकी व्यक्ति की मृत्यु के कारण आप अपने सामाजिक जीवन का अंत कर सकते हैं। यह समय शांत रहने और आत्मनिरीक्षण करने का है। आध्यात्मिकता, प्रवचन या योग-ध्यान से लाभ लें। 
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5  
विनाशकारी विचारों से बचें। अपनी देखभाल आज महत्वपूर्ण है आज आपको यह सन्देश मिलेगा कि केवल धन खुशियों की चाबी नहीं है। 
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
कार्य में आपकी योग्यताओं के चर्चे होंगे और आप सभी क्षेत्रों में प्रवीणता दिखाएंगे। धैर्य के स्तर को उच्च बनाये रखें ताकि आपकी सभी चिंताएं दूर हों। 
शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
यह समय आपके लिए सौभाग्य से भरा है। पदोन्नति या वेतन में वृद्धि से आपका मूड अच्छा हो सकता है। अपने नए और पुराने दोस्तों की कंपनी का मज़ा ले।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
सावधानी से यात्रा करें और प्रियजनों को नजरअंदाज न करें। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति को आपके समय और ध्यान की आवश्यकता हो सकती है। 
शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
काम में यह समय आपके लिए शानदार है। आपको अपनी मेहनत का इनाम मिलेगा और यात्रा का भी अवसर मिलने वाला है। 
शुभ अंक- 29
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें