फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 17 सितंबर 2021: शु्क्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 17 Sep 2021 06:02 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक - 1
आज के दिन आपका लोगों से मेल मिलाप होगा। परिवार व मित्र आपको खुशियां प्रदान करेंगे। काफी समय से लंबित सरकारी कार्य, कानूनी मुद्दे, अनुबन्ध जैसे मामले आसानी से हल हो सकते हैं।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक - 2
मान-सम्मान में वृद्धि होने के संकेत हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक कार्यक्रम में व्यस्त रह सकते हैं। साझेदारी और सम्बन्धों पर सोच समझकर निर्णय लें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा

4 of 10
number
अंक - 3
शुभ समाचार मिल सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम और रोमांस के मामले में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- गोल्डन
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक - 4
अपनी बातचीत में सावधानी बरतनी होगी। कंजूस न होने के बावजूद आप आर्थिक मसलों पर गंभीरता से विचार करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंताग्रस्त रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं सुलझेंगी।  
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
आर्थिक पक्ष मजबूत होने से आपको कहीं से धन मिलने की संभावना है। आसपास की यात्रा पर जा सकते हैं। गुप्त शत्रुओं में वृद्धि हो सकती है। फिर भी आपका पराक्रम बढ़ेगा। संतान से संतुष्टि प्राप्त करेंगे।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
घर परिवार के कामों पर ध्यान दे पाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें वरना पुरानी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। अपने काम को नीतिपूर्ण ढंग से पूरा करेंगे।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

8 of 10
number
अंक - 7
सम्पत्ति में निवेश सोच समझकर करें तभी बेहतर होगा। सतर्क होकर कार्य करने की जरूरत है। मित्र वर्ग आपको अच्छा सहयोग प्रदान करेंगे। किसी त्योहार विशेष की तैयारी में लगे रहेंगे।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लाल

9 of 10
number
अंक - 8
लोगों से मेल मिलाप बढ़ेगा और परिवार के साथ शानदार समय व्यतीत होगा। आपको अध्यात्मिक जगत भी आकर्षित करेगा। रोजगार और व्यापार में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक - 9
धन लाभ प्राप्ति के योग हैं। काम के सिलसिले में बाहर की यात्रा होगी। कार्यक्षेत्र में पहले से कहीं अधिक अधिकार सम्पन्न होंगे। भावनाओं के भाव में बहने या लापरवाही से बचना चाहिए। स्वभाव में विनम्रता का भाव रखेंगे। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें