फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 16 अक्तूबर 2021: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 16 Oct 2021 07:51 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक 1 
यदि आप अपने रिश्तों में मधुरता बनाये रखना चाहते हैं तो यह बहुत जरूरी है कि आप अपना अहंकार छोड़ दें। आपकी तंग सोच और अहंकार से आपके पारिवारिक जीवन में कई परेशानियां आ सकती हैं।
शुभ अंक-  7
शुभ रंग- फिरोज़ी  
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक 2 
आज का दिन अपने व्यावसायिक और वित्तीय गतिविधियों में बदलाव लाने का दिन है , इसलिए अगर आप कुछ इस तरह  योजना बना रहे हैं  तो अपने आप को तनावमुक्त रखें तभी सफलता मिलेगी।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- हरा  

4 of 10
number
अंक 3 
घर से आपके बाहर निकलते ही खुशमिजाज मौसम आपका स्वागत करेगा और आप खुद को अपनी स्वाभाविक लय में ही पायेंगे। आज दुपहिया वाहन का प्रयोग करने से बचें,अगर करना ही पड़े तो सावधान रहें ।
शुभ अंक-9 
शुभ रंग-पीला
 
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक 4 
आप छोटे विवादों में फंस सकते हैं. यदि आप इन्हें बड़ी समस्याओं में तब्दील नही होने देना चाहते तो अभी संभल जाएं। जो मामला अभी चल रहा है उसे अपने से अलग नजरिये से देखने की कोशिश करें।
शुभ अंक-9 
शुभ रंग-पीला
 
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक 5 
आप अपना दृष्टिकोण प्रभावी ढंग से अपने वरिष्ठ एवं शीर्ष प्रबंधकों के समक्ष रख पाने में समर्थ होंगे। आप अपने  नियोक्ता से अपनी पदोन्नति और आय को बढ़ाने के बारे में बात कर सकते हैं।
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- नारंगी 
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक 6
आपको अपनी स्थिति,विशेषकर वित्तीय स्थिति पर अच्छी तरह विचार करने की आवशयकता है। आप खर्चीले हैं लेकिन इससे आपके परिवार की वित्तीय स्थिति पर भी बुरा असर पड़ सकता है ।
शुभ अंक-11  
शुभ रंग- पीला

8 of 10
number - फोटो : number
अंक 7
आप आज अपने साहस को एकत्रित कर एक महत्वपूर्ण व्यक्ति को बतायेंगे की वह व्यक्ति आपकी जिंदगी में क्या मायने रखता है और उस व्यक्ति के प्रति आपके मन में आपकी क्या भावना है।
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग-गुलाबी 

9 of 10
number - फोटो : number
अंक 8
आपका मन अभी आनंद और प्रेम की तरफ भाग रहा है , हालाँकि इसके विपरीत आपका मन हमेशा कार्यो में उलझा रहता है।  लेकिन यह ठीक है, काम से एक दिन की छुट्टी ले और अपने दिन का आनंद लें। 
शुभ अंक- 3  
शुभ रंग-समुद्री हरा
 
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक 9 
आज आप प्रवाह के साथ जाने के लिए तैयार रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रबंधन आपके काम से बहुत प्रभावित है और आपको पदोन्नति भी मिल सकती है। 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- गहरा नीला
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें