फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का अंक ज्योतिष: रविवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा, यहां जानें

Sun, 10 Mar 2024 07:38 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आपको आज अपने दोस्तों और चाहने वालों का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नया करने को मिलेगा। लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब होंगे।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग-जामुनी 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
आज आपको कुछ नया करने का मौका मिलेगा और नए अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। यात्रा का भी योग है। खुद पर विश्वास रखें और अपने दिमाग के रचनात्मक विचारों को शेयर करें। 
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- हरा 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
आपको आज किसी से वाद-विवाद करने से बचना होगा। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। आप अपने साथी संग कहीं जा सकते हैं जहां पर आपको एक अलग अनुभूति होगी। 
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- नारंगी 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
अपने लक्ष्य को परिभाषित करना आपके लाभ के लिए काम करेगा। अपने परिवार और दोस्तों से अपने विचारों को जरूर बांटें। आप अपने समाज में एक सम्मानजनक स्थिति का आनंद लेंगे।
शुभ अंक- 25 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
घर की मरम्मत या नवीनीकरण पर भी सोच समझ कर धन खर्चें। अपने पति या प्रियतम के लिए समय निकालें। लम्बे समय तक कड़ी मेहनत करने के बाद आपको मौज-मस्ती का समय मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। 
शुभ अंक- 23 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
आप अपने दोस्तों के साथ सामाजिक कल्याण की योजना भी बना सकते है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- गुलाबी 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। दिनभर खास लोगों से मुलाकात होगी ।आज वह दिन है जब आप अपनी इच्छाओं और भावनाओं को पूरा करने के लिए आगे बढ़ना चाहते है। दिल दिमाग पर हावी हो सकता है जिससे सही दिशा प्राप्त होगी। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- सुनहरा 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
आज आपको कुछ नया करने होगा। छोटी-छोटी सफलताओं से खुश न हों, बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करें। आप आज अथक काम करेंगे किन्तु इसका परिणाम भी शानदार होगा।
शुभ अंक- 17 
शुभ रंग- नीला 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
अपने काम को बेहतरीन तरीके से करने और अपनी एक अलग पहचान बनाने का योग है। अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। ऐसे प्रियजन के साथ रहें जिन्हे आपसे कुछ उम्मीद है।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  बैंगनी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें