फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 10 Jan 2024 08:00 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
10 जनवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
अपने सहयोगी या पड़ोसी की समस्याओं का सामना करें। उनका संकट आपकी योजनाओं को प्रभावित कर सकता है। वेतन में वृद्धि या पदोन्नति परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाने लायक है। 
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
खुद को थोड़ी विलासिता का उपहार दें लेकिन इसकी अधिकता से बचें । आज कोई ऐसी खबर मिलने की संभावना है जो आपको उत्साहित कर देगी। अनिश्चितता और रहस्य ऊर्जा की तरह है जो आपको बिना किसी कारण के डरा सकते है किंतु इनसे घबराने की ज़रूरत नहीं है।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
यह समय अच्छी किस्मत का है। सलाहकार की मदद से कुछ लाभ मिल सकता है। कुछ नई योजनाएं भी शुरू की जा सकती है। योजनाओं पर काम करें लेकिन सावधान रहें कि आप कैसे पैसे खर्च करते हैं और उससे कितना फायदा है।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
धन के मामले में भाग्य आपके साथ है। जो आप इस समय पाएंगे वो इस बात पर निर्भर करेगा कि आपने कितनी मेहनत की है। संभावनाओं को अवसरों में परिवर्तित करने के लिए अपने गुप्त कौशल का उपयोग करें। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
हाल ही में हुए किसी नुकसान या हानि से आप खुद को प्रभावित महसूस कर सकते है। अपने विचारों के साथ अकेले रहने के लिए समय निकालें। जो रहस्य आपको व्यस्त रखते हैं, उनकी खोज करें। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
आपके सपने आपको ज्ञान दे सकते हैं। इन्हे लिख लीजिये। विक्रय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया है। अगर आप बिक्री से नहीं भी जुड़े हैं तब भी आप अच्छा ही करेंगे। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
दूसरे लोग आपके करिश्मा और आकर्षण की तरफ खिंच रहे हैं। धन लाभ भी आपको खुश कर सकता हैं। खर्च करते समय समझदार बनें और अधिक खर्च न करें। घरेलू मतभेदों से बचने के लिए अच्छे से बात करें और सुनें। 
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
आज आपके जीवन में बड़ा भाई/ बहन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। व्यस्त और थका देने वाले दिनों के बाद आज का दिन पार्टी के लिए उपयुक्त है। आज आपका उत्साह चरम सीमा पर होगा। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आपने कड़ी मेहनत की है और आपके प्रयासों को पहचान मिल रही है। कार्यस्थल में अपनी प्रसिद्धि का मज़ा ले। समझदारी से धन सम्बन्धित निर्णय लें और आपकी वर्तमान वित्तीय चिंताएं हल हो जाएँगी। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें