फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष 08 जनवरी: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 08 Jan 2021 12:08 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions 08 January 2021
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
 

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 | मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 | तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 

धनु राशिफल 2021 | मकर राशिफल 2021 | कुंभ राशिफल 2021 |  मीन राशिफल 2021

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
मूलांक 1 
परिजनों से कहासुनी हो सकती है। आज किसी ख्यालों में खोए रह सकते हैं। दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर मिलेगा।
शुभ अंक – 13 
शुभ रंग – सिल्वर 
विज्ञापन

3 of 10
number
मूलांक 2 
प्रेम जीवन में आनंद आएगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनेगा। दांपत्य जीवन में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज किसी मित्र से राष्ट्रीय मुद्दे पर बहस हो सकती है।
शुभ अंक -11 
शुभ रंग - लाल

4 of 10
number
मूलांक 3 
नौकरी-व्यापार के लिए दिन अच्छा है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। आज आप बहुत अधिक व्यस्त रहेंगे। पैसा गलत कामों में खर्च हो सकता है।
शुभ अंक – 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

5 of 10
number
मूलांक 4 
कार्यक्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धन हानि का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें।
शुभ अंक 8
शुभ रंग - पीला



विज्ञापन

6 of 10
number
मूलांक 5 
आज परिस्थितियां आपके लिए कठिन हो सकती हैं। मानहानि का डर है। सतर्क रहें। व्यापार, नौकरी में रूकावट आ सकती हैं। किसी प्रकार के वाद विवाद से बचें।
शुभ अंक -1 
शुभ रंग - सफेद
विज्ञापन

7 of 10
number
मूलांक 6 
प्रेम और दांपत्य जीवन में मधुरता का भाव रहेगा। कार्य में आज मन कम लगेगा। परंतु काम का दबाव आपके ऊपर रहेगा। संभलकर कार्य करें।
शुभ अंक -11
शुभ रंग – भूरा

8 of 10
number
मूलांक 7 
आज किसी मुश्किल घड़ी का सामना करना पड़ सकता है। सतर्क रहें। कार्य में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिससे आपको खुशी का अहसास होगा।
शुभ अंक -3
शुभ रंग - हरा

9 of 10
number
मूलांक 8 
आर्थिक पक्ष के लिए दिन ठीक नहीं है, इसलिए धन की लेनदेन सावधानी से करें। निजी जीव में कोई चौंकाने वाली घटना घटित होगी। कार्य क्षेत्र में अपने कार्य पर फोकस रखें।
शुभ अंक - 24
शुभ रंग - सफेद
विज्ञापन

10 of 10
number
मूलांक 9 
भाग्य का साथ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। जिसके कारण गर्व महसूस करेंगें। नौकरी की प्रतियोगिता के परिणाम अनुकूल रहेगा।   
शुभ अंक - 12 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें