फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का अंक ज्योतिष: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 04 Feb 2024 07:55 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
04 फरवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
अभी आप फ्रेश विचारों से भरे हुए रचनात्मक मूड में हैं। इन विचारों को समूहों और क्लबों में दूसरों के साथ शेयर करें। किसी खास रिश्ते के समाप्त होने पर परिस्थिति को अच्छे तरीके और कूटनीति से संभालें।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
किसी भी निर्णय को लेते हुए अपने साहस पर भरोसा करें। आज आपके सपने सच हो सकते है। अपने आकर्षण और करिश्मे के साथ आप सबका दिल जीत लेंगे। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
आपके माता पिता को किसी संकट का सामना करना पड़ सकता है, जिससे घर झगड़ें हो सकते हैं। मरम्मत और नवीनीकरण की भी संभावना है हालाँकि ये महंगा होगा लेकिन काम पर आपके प्रयासों को जल्द ही इनाम मिलेगा। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
प्रशंसा और विश्वास भरे कुछ शब्द आपको प्रोत्साहित करेंगे । आज आपके अनुशासित प्रयासों के लिए शानदार पुरस्कार मिलने वाला है। जो भी आपको प्राप्त होगा, आप उसके हकदार हैं। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
अच्छी किस्मत आपके साथ है जिसमें यात्रा या आर्थिक लाभ की संभावना है। प्रियजन, अध्यापक या पड़ोसी से विवाद आपके जीवन में तनाव पैदा करेगा। लेखन या कला के बारे में अपनी चिंताओं को पूरी तरह से व्यक्त करें। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
नए अवसर या नया करियर भी आपको जल्दी ही मिलेगा। अतीत की व्यस्त गतिविधियों के बाद आज का दिन शांतिपूर्ण बीतेगा। यह शांति भरे क्षण आपके लिए फायदेमंद है।  आज काम में शानदार प्रदर्शन करने के साथ साथ हर काम समय पर पूरा करेंगे। 
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
दोस्तों और परिवार के साथ भोजन शेयर करने के लिए समय निकालें। इससे आपको उस रहस्य या नुकसान के बारे बताने का मौका मिलेगा जिससे आप चिंतित हैं। पैसा अभी आपके तनाव का कारण बन सकता है। 
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे। दूसरों से अपने मनोभाव को बाँटने और उन्हें समझने की कोशिश करे। आज आपकी प्राथमिकता आपका परिवार होगा। आप इस मनोरंजक और उत्कृष्ट समय को खुल कर जियेंगे।
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
तोलमोल और सोच समझ कर शब्दों का उपयोग करें क्योंकि आपकी बातें किसी के दिल को दुखा सकती हैं। अनुभव को अपना मार्गदर्शक बनने दें क्योंकि कोई नयी खरीद या अनुबंध आपको परेशान कर सकते हैं। करीबी साथी के साथ समय बिताना आपको प्रसन्न करेगा। 
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें