Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
अंक 1
आज आपको फिजूलखर्च करने से बचना होगा। दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। आपको अपने शत्रुओं और विरोधियों से सावधान रहने की जररूत है। अगर कोई मामला कानूनी है तो उसमें विजय होंगे। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
आज आपके जीवन में कुछ छोटी-मोटी बाधाएं आ सकती हे जिसमें आपको घबराने की जररूत नहीं है। किसी की धन उधार देने से बचें। आपके रिश्तों में खटास आ सकती है। आप गुप्त बात दूसरे से सामने बहुत ही सोच विचारकर ही बोलना चाहिए नहीं तो कुछ परेशानियां आ सकती हैं। शुभ अंक- 16
शुभ रंग- सफेद
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
दिन में काम के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आर्थिक परेशानियों में कमी आएंगी। भूमि और जमीन- जायदाद के मामले में आपको सतर्क रहना होगा। अध्ययन में मन लगेगा और किसी काम में अनुसंंधान की रूचि पैदा होगी। शुभ अंक- 14
शुभ रंग- हल्का गुलाबी
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
आज आपको काम के प्रति सकारात्मक सोच रखनी होगी। कामकाज के मामले में भागदौड़ रहेगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे रुके हुए कार्य जल्द ही पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। शुभ अंक - 5
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। व्यवसाय में कठिनाईओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी से अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। आज आप अपने परिवार के लोगों के लिए समय जरूर निकालें नहीं तो परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद की खबर सुनने को मिल सकती है। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
आपके लिए आज का दिन शानदार रहेगा। संतान से या व्यापार से संबंधित आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। योजनाएं कामयाब होंगी। आप अपने समय का सही उपयोग करें। किसी भी प्रकार की आलोचना से घबराएं नहीं, शुभ अंक - 3
शुभ रंग - बैंगनी
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
दिनभर काम के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सरकारी कामकाज में कुछ बाधाएं भी आपके सामने आ सकती हैं। आज अपने प्रिय को दिल का बात कह दें दिन सुनहरा और आपके पक्ष में रहने वाला होगा।
आज आपको यात्राएं करनी पड़ सकती है जिस कारण पूरा दिन थकान और परेशानी के साथ बीतेगा। शुभ अंक - 9
शुभ रंग - पीला
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा। कामकाज के लिहाज से दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर उनके काम की तारीफ हो सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापाार में अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हरा
अंक 9
आज का दिन आपके लिए मौजमस्ती में कटेगा। नौकरी करने वाले जातकों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। साथी संग बाहर किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं।लव पार्टनर से सोशल मीडिया में मुलाकात होगी। रिश्तों में ताजगी आयेगी। शुभ अंक- 15
शुभ रंग - लाल