फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 11 अगस्त: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Tue, 11 Aug 2020 07:08 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 11 August 2020
  • अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है।

विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J  Q Y
आज दिन कठिनाईयों व चुनौतियों से भरा रहेगा। रुपये पैसे के मामले में किसी पर भी विश्वास न करें। धौखा हो सकता है। अपने अनुभवों से प्रेरणा लेकर आप एक सुदृढ़ भविष्य की ओर आगे बढ़ेंगे। 
शुभ अंक - 22
शुभ रंग – मेजन्टा
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R 
किसी प्रकार के बंन्धन का अनुभव करेगा। दिमाग और मन कन्फ्यूज रहेगा। लेकिन आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा।  दिल की जगह दिमाग से फैसला लेकर आप अपनी इनकम को बढ़ा सकते हैं। किसी पार्टी, समारोह उत्सव आदि में भाग ले सकते हैं।    
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - हरा 

4 of 10
number
अंक – 3
नाम अक्षर – C G L S
आज भूमि सम्बन्धी विवाद भाईयों के साथ में हो सकता है मानसिक तनाव रहेगा। कुछ व्यक्तियों को कार्य में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार व कारोबार में आपके साथ कोई विश्वासघात या अनहोनी हो सकती है। पति- पत्नी का साथ सकारात्मक बना रहेगा।  
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T 
योजनायें पूर्ण होंगी। थोड़ा सा कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।  माता को इन्फेक्शन हो सकता है। धन का आवागमन रहेगा। संतान के कैरियर को लेकर जरूर चिंतित रह सकते हैं। यात्रा हो सकती है। वाहन सावधानीपूर्वक चलायें। 
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – गोल्डन
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X 
आज कोई अनुचित बात न करें। लोग विरोधी हो सकते हैं। बाधाएं आएंगी लेकिन अन्त में आपको सफलता मिलेगी। घरेलू जीवन व व्यवहारिक जीवन में कुछ बदलाव आयेगा। जीवनसाथी के साथ शाम रोमांटिक रहेगी। 
शुभ अंक – 20
शुभ रंग – हरा 
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V  W
आपके घर में अशांति हो सकती है। अपने जीवनसाथी के साथ बहस न करें। कुछ लोग आपकी सादगी का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। विदेश जाने का सहयोग बन सकता है। मैकेनिक मशीनरी का कार्य करने वाले लोगों के लिये व्यस्तता भरा दिन रहेगा। 
शुभ अंक – 3 
शुभ रंग – पीला 

8 of 10
number
अंक – 7
नाम अक्षर – O Z 
आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपको अपने कार्य का पूरा फल प्राप्त होगा। धन निवेश करने के लिए दिन आज उचित है। परन्तु कानूनी मुश्किलें आ सकती हैं। आर्थिक लाभ का रास्ता आसान होगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से पूर्ण रूप से संतुष्ट रहेंगे। पदोन्नति मिल सकती है। 
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – बैंगनी 

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर - F P
मनोरंजन आपकी पसंद है ज्यादा वक्त घमने आदि में गुजरेगा। फेसबुक पर अपने मित्र से चैट करने में मन लगेगा। आज निवेश के लिए उचित दिन है। मेहमानों व रिश्तेदारों के साथ व्यस्तता रह सकती है। पति-पत्नी के साथ रिश्तों व सम्बनघों में ताजगी आएगी। परिवार के सभी सदस्य आपको, आदर व मान सम्मान देंगे। 
शुभ अंक - 9
शुभ रंग – लेमन
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
मन चंचल रहेगा आप किसी की बात को नहीं सुनेंगे। बाधाओं से छुटकारा मिलेगा। लाटरी से नुकसान  हो सकता है। पारिवारिक मामलों में संभल कर निर्णय लें। किसी अधिकारी की वजह  से सरकारी कार्य रुक सकता है। चोट लगने की संम्भावना है। 
शुभ अंक – 12 
शुभ रंग – लाल  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें