फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 10 अगस्त: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Mon, 10 Aug 2020 06:35 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 10 August 2020
  • अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J  Q Y
किसी नये काम की शुरूआत करते हुए दिन मिश्रित फल देने वाला है। उच्च अधिकारी आपके कार्य से खुश रहेंगे। पति–पत्नी में प्रेम-भाव बना रहेगा। बाहर घूमने जाने का कार्यक्रम बनाएं। बच्चों के ऊपर राजकीय कार्यों में निराशा हाथ आ सकती है।
शुभ अंक - 18
शुभ रंग – लेमन
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R 
नौकरीपेशा व्यक्तियों को मेहनत के बावजूद नतीजा कुछ हाथ नहीं आयेगा। आज स्वास्थ्य खराब हो सकता है, सावधान रहें नहीं तो आपको ज्यादा कष्ट झेलना पड़ सकता है। पिता-पुत्र में वैचारिक मतभेद रह सकते हैं।  
शुभ अंक - 20
शुभ रंग – सफेद

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
कुछ साहसी फैसलों के कारण आपको सफलता मिलेगी। धार्मिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। खुद को साबित करने के लिए आपको खूब मेहनत करनी पड़ेगी। व्यभिचारी लोग आपको फंसाने की कोशिश करेंगे। आप सतर्क हैं, परन्तु सलाह है कि हर किसी पर विश्वास न करें। 
शुभ अंक - 17
शुभ रंग – लेमन
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4 
नाम अक्षर – D M T 
आज आपका दिन मधुर भाव से परिपूर्ण रहेगा। प्रेमी अथवा प्रेम-सम्बन्धों से मुलाकात होगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम अथवा पार्टी में भाग ले सकते हैं। मन शांत व प्रसन्न रहेगा। खान-पान का पूरा आनन्द उठाएंगे। परन्तु अपनी जिम्मेदारियों को जरूर निभाएं।
शुभ अंक – 19
शुभ रंग – गोल्डन
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5 
नाम अक्षर – E H N X 
आज आपके शुभचिंतक व हितैषी आपको समय आने पर मदद करेंगे। आप घिसे-पिटे रास्ते को छोड़ नया रास्ता अपनाएं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। 
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – पिंक
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W
आज नौकरी का योग बन रहा है। अगर सरकारी नौकरी के इच्छुक हैं, तो इच्छा पूरी हो सकती है। आज आप चल-अचल प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं, जैसे घर, कार आदि। पिता की सेहत खराब हो सकती है, उनका विशेष ध्यान रखें। 
शुभ अंक – 20
शुभ रंग – गोल्डन

8 of 10
number
अंक - 7 
नाम अक्षर – O Z 
आज आपके व्यापार में कोई गलत निर्णय हो सकता है, जिसके कारण आपको धन की हानि उठानी पड़ सकती है। अदालती व कानूनी मामलों पर विशेषज्ञ की सलाह लें, नहीं तो मामला गंभीर हो जायेगा। प्रेमी-प्रेमिका में मेल—मुलाकात होगी। 
शुभ अंक - 22
शुभ रंग – लाल

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर - F P
आज का दिन सरकारी नौकरी पेशा लोगों के कार्यक्षेत्र में तरक्की ला सकता है। आपकी आफिस में बॉस के द्वारा तारीफ होगी। न्याय के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों को कोई भी कार्य अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए। आर्टिस्ट लोगों के लिए सफलता का दिन है। 
शुभ अंक - 16
शुभ रंग – पर्पल
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
पिछले कुछ समय से जो आप कठिनाइयां महसूस कर रहे थे, उनके निवारण का समय आ गया है। आज का दिन आपके लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। प्रेमी-प्रेमिका में नोंक-झोंक हो सकती है। प्यार से समझाने से सहयोग बना रहेगा। आज का दिन बच्चों के साथ समय गुजारने के लिए भी अच्छा है।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें